धनबाद से फारकेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है की तोप्चांची प्रखंड के सुकुडीह गाव में चापानल का पानी पीने से मो. इम्तियाज के परिवार के तीन सदस्य बीमार पड़ गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी।चिकित्सा पदाधिकारी रेनू शर्मा के कहने पे जाँच के लिए एक टीम वहा भेजी गयी।

धनबाद, तोपचांची से फर्गेस्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक खोरठा गीत सुना रहे है। इसमें बारिश न होने के कारन किसानो की परेशानी BDO को सुनते हुए।

धनबाद,तोपचांची से फर्गेस्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी पर कविता प्रस्तुत कर रहे है, जिसका शीर्षक है "गाँधी बनूँगा"।

जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची के कार्यालय में योजना की समिक्षा तथा निरक्षण करने पहुचे bbc दिनेश चन्द् मिश्रा ने कहा की विकास कार्यो में लगे मजदूरो को ध्यान में रखते हुवे उचित समय पर भुगतान किया जाएगा। उन्होने प्रखंड में संचालित मंरेगा की पुरानी तथा तालाबो के कार्यो को बंद करने का निर्देष बीडियो को दिए तथा चितरपुर पंचायत का जायजा लिया श्री मिश्रा ने बालिका उच्च विधालय में जल्द से जल्द चार दिवारी बनाने की बात की.

Transcript Unavailable.

फर्केश्वर महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की पंचायतो में वर्ष में एक बार विशेष ग्राम सभा होना निश्चत किया गया हैं जिसके लिए तिथि भी तय की गए हैं जिसमे मनरेगा योजना सहित कई अन्य योजनाओ को पारित किया जाता हैं परन्तु पंचायतो में ऐसा नहीं होता हैं. मनरेगा अधिनियम के अनुसार ग्रामीण योजनाओ को पारित कर सकते हैं परन्तु किसी भी पंचायत में ऐसा नहीं होता हैं।मेठ रूपक महतो ने जानकारी दिया की आम सभा कर किसी भी योजना को पारित कर सकते हैं लेकिन अफसर इस बात की तरजीह नहीं देते हैं।

धनबाद तोपचांची से फर्केश्वर महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की झारखण्ड में इस बार मानसून की मार किसानो को फिर झेलना होगा। धन की फसल के बिजदे सुख गए हैं और सर्कार अभी तक फसल बिमा की ओर ध्यान नहीं दे रही हैं जो की जुलाई के फर्स्ट सप्ताह में शुरू होना था परन्तु विभागीय लापरवाही के कारन अभी तक नहीं हो पाया हैं जिस कारन किसान परेशांन हैं.

धनबाद: बैजनाथ महतो तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि बारिश न होने के कारन से किसानों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गई है किसान बिचड़ा तो लगाएं हैं लेकिन उसे खेतो में लगा नही पा रहे हैं जिससे बिचड़ा सुख रहा है.

धनबाद बाघमार से बैजनाथ महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे कि गेंद भवन में पंतजलि कि तरफ से योग और आयुर्वेद का मह्त्व को लेकर बैठक कि गयी जिसका मुख्य मुद्दा काला धन,भ्रस्टाचार था .भारत सवाभिमान समिति के जिले के महामंत्री सरोज कुमार महतो जी से बैजनाथ जी से साक्षत्कार किया और सुनील जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि प्रत्येक पंचायत में इसका गठन किया जायेगा और योग,अध्यातम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा,भारत शरू से अध्यात्मिक देश रहा है और इसके लिये ही यह प्रक्रिया शुरु किया जा रहा है हमारा देश गांवो का देश है इसलिए इसकी सुरुआत पंचायत स्तर से किया जा रहा है.

फर्केश्वर महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं झारखण्ड प्रदेश में विकलांग जननीति को मंजूरी देने के बाद भी आज तक विकलांगो को अन्त्योदय कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं. फर्केश्वर जी बताते हैं की ४० प्रतिशत से ज्यादा विकलांग वाले लोगो को सरकार की ओर से साड़ी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा हैं जिस के अंतर्गत उन्हें ३० किलो राशन उपलब्ध करवानी थी जो की अभी तक इस योजना का किर्यावयन नहो हो रहा हैं.