धनबाद तोपचांची प्रखंड से बैजनाथ महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की तोपचांची प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियो के नहीं रहने के कारन लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा हैं साथ ही जल-सहियाओ की बैठक भी रद्द करनी पड़ी.
फर्गेस्वर महतो धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है कि चैता पंचायत अंतर्गत खेराबेडा गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा सियार,लोमड़ी कि हत्या कार दी गयी जो कानून जुर्म है अत:इस पर रोक लगायी जाये.
जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से दुशंकर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक कविता प्रस्तुत किया।
रूपक महतो धनबादतोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि ये प्रति वर्ष बढ़ते क्रम में फलदार वृक्षों को लगा रहे है अत:सरकार से ये मदद का अनुरोध करते है.
फर्गेस्वर महतो धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है चैता पंचायत में 15 महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किये हुए 10 वर्ष हो गए है पर सरकार,बैंक कि तरफ से कोई सुध लेने वाला नहीं कोई सहायता राशि नहीं दी गयी है अबतक .पंचायत समिति का गठन होने के बाद महिलाओ में यह आशा जगी थाई कि महिला सशक्तिकरण होगा पर यह अधूरा ही रह जायेगा ऐसा प्रतीत होता नजर आ रहा है अत:सरकार से अनुरोध करते है कि इस समस्या का हल निकला जाये.
जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक खोरठा रचना प्रस्तुत किया।
फर्केश्वर महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं की तोपचांची पंचायत में लोग हर्शोउल्लाश से ईद पर्व को मना रहे हैं.
Transcript Unavailable.
धनबाद,तोपचांची से फर्केश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि जन सहयोग से लगाया गया पौधा देखने पहुचे वी.डी.ओ।तोपचांची प्रखंड के खेराबेरा गाँव में जन सहयोग से 3000 पौधे लगाए गये।इस काम को देखते हुए धनबाद जिला कृषि पदाधिकारी डॉ.सुभाष सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची,अखिलेश कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने रूपक महतो के द्वारा लगाये गए पौधो का सराहना किया। डॉ.सिंह ने मोबाइल वाणी के प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा की ऐसे ही पुरे देश में पर्यावरण पे काम करने की जरुरत है। और इस काम के लिए रूपक महत को शाबाशी देते हुए कहा की बंजर भूमि में पौधे लगाना और सिचाई के लिए पानी लाना बहुत बड़ी और साहस का काम है।
धनबाद तोपचांची से फर्केस्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है की अब वृक्षारोपण के कार्य को BDO के द्वारा देखा जायेगा। इस कार्य को सँभालने के लिए 07.08.13 को BDO अखिलेश कुमार की पोस्टींग तोपचांची में की गयी है । रूपल महतो, सुरेश महतो, मुरारी महतो, फार्केश्वर महतो, खेवी महतो के द्वारा 2012-2013 के अन्दर में 3000 पौधो को बंजर भूमी में लगाया गया। इसमें समाजसेवी रूपल महतो बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करवा रहे है बिना किसी फण्ड के मिलने के बाव जूद।
