धनबाद:पुनीत महतो ने खेराबेड़ा तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर कहते हैं कि देश की आजादी के 6 दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी देश का सही विकास नही हो पा रही है.इतने दिन बीत जाने के बाद भी कई गांवों में सिंचाई की सुविधा नही है. वे अपने गाँव के बताते हुए कहते हैं कि नदी-नाले से घिरा हुवा लेकिन सिचाई का साधन नही है.
विवेक कुमार महतो धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की मैथन डैम के चेक पोस्ट के पास अनियमितता बरती जा रही है उसकी जाँच की जाये।
फर्गेस्वर महतो धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की सभी सरकारी,गैर सरकारी शिक्षण संस्थानो में आंगनबाड़ी केन्द्रो में पंचायत सचिवालय में 66वी स्वतंत्रता दिवस की तैयारिया जोरो से की जा रही है कुछ ऐसे लोग भी है जो 66 वर्ष के हो गए और हमारी आजादी को भी 6 वर्ष हो गे है और इन वृद्धो को पेन्सन की राशी नहीं मिल रही है.
धनबाद:फर्केश्वर महतो ने खेराबेड़ा से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि खेराबेड़ा गाँव में फुटबॉल मैच का आयोजन 14 से 15 अगस्त तक किया गया है,जिसमे प्रथम पुरस्कार विजेता को 1000 और द्वितीय पुरस्कार विजेता को 500 शील्ड के साथ सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है.
फर्गेस्वर महतो धनबाद,तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि हाथियों के भय से मतारी स्टेशन से रामाककुंडा तक सभी रेले सिटी बजाते हुए चलेंगी
जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक कविता प्रस्तुत किया।
जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक गीत प्रस्तुत किया।
फर्केश्वर महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की तोपचांची प्रखंड में चल रहे परिवार स्वास्थय मेला में लाख कोशिशो के बावजूद भी ग्रामीणों की पहुच नहीं बन पाई. सबसे ख़राब हालत तुन्दी एवं तोपचांची की हैं जहा एक माह में एक भी लाभुक नहीं पहुचे।
धनबाद,तोपचांची से फर्केश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि सवास्थ्य मंत्रालय की ओर से बेटी बचाओ आन्दोलन चलाया जा रहा है। हमारे देश के लोगो को ये जानना चाहिए की बेटी इस श्रृष्टि का अधर है। बेटियो को मारना नही चाहिए बल्कि उन्हें तो संजो के रखना चाहिए।
जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि सभी राजस्व ग्रामो में कृषक मित्रो का चयन निर्देश अनुसार आम सभा पर किया गया परन्तु कुछेक कृषक मित्र द्वारा क्षेत्र में कृषको की जानकारी और सुविधाओ के बारे में बताया जाता है.चेता पंचायत के खेडा-बेडा गांव में कृषक मित्र द्वारा कार्य नहीं किये जाने से कृषको को काफी कठिनाइयां हो रही है. झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की कृषक मित्र के बिना कृषक जैसे-तैसे पुराणी पद्धति एवं जानकारी के अभाव में कृषिप्रकार की खेती करने में दिक्क्त हो रही है.
