झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर,नरखि,खरकी,मड़मो,सिरय,चलजामो,भेलवारा,गाल्होबार,अलपितो,कुसुम्भा समेत अन्य पंचायतों में कम वर्षा होने के कारण धान के बिछड़े वाला खेत में दरार पड़ चूका हैं। यह देखकर किसान बहुत मायूस हो गए हैं। साथ ही मक्का, मूंगफली,पिचकी,उरद आदि खरीफ फैसले इस तपती धूप के कारण झुलस गए है। इस अवस्था में जिन किसानों के पास जल स्रोत की सुविधा है वो अपने फसलों का पटवन कर रहे है परन्तु जिनके पास जल की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है वो बहुत चिंतित हैं। किसान बताते है की अभी तक हर छोटे बड़े कुवे,तालाबों में पानी भरा रहता था पर इस बार बहुत मुश्किल हो रहा है। बताते है बीज के दाम बढ़ चुके है और बीज बोन के बाद वर्षा भी नहीं हो पा रहा है जिससे उन्हें बहुत नुक्सान हो रहा हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बनासो गांव से मड़मो गांव तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमिता बरतने के कारण बनी बनाई सड़क टुट गई थी । इस ख़बर का प्रसारण युवा वाणी में किया गया।ख़बर प्रसारण के तुरंत बाद कनीय अभियंता सड़क निर्माण में लगे मुंशी , स्थानीय जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं ,ज़िला अंतर्गत पथ निर्माण कार्य के पदाधिकारियों को इस ख़बर को फॉरवर्ड कर सुनाया गया। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर ही सड़क मरम्मत का कार्य करवाया गया। जग़ह-जग़ह टूटी हुई सड़क को दोबारा बड़े बोल्डरों से भरकर समतल किया गया। मुंशी द्वारा बताया गया हैं कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर ही अलकत्रा का प्रयोग कर सड़क को सही रूप दे दिया जाएगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.