दुमका से जीतेन्द्र भगत झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की हमारे समाज की स्तिथि आज बहुत ही गन्दी हो गई है आजकल जिस तरह के सिनेमा और गाने आ रहे है वह समाज को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है वंही सेंसर भी इस तरह के अभद्र गीत व् सिनेमा पर अंकुश नहीं लगाता है, इन्होने कहा आज भोजपुरी संगीत का स्तर इतना गिर गया है की इसे संगीत की सूचि में भी नहीं रखा जा सकता है

दुमका से जीतेन्द्र भगत झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की प्रखंड के स्कूलो में ठीक ढंग से पढाई नहीं होती है न बच्चो का पढने में मन लगता है और न ही शिक्षक का पढ़ाने में। शिक्षक मात्र अपने स्वार्थ को महत्त्व देते है बच्चो के भविष्य से उनका कुछ भी सरोकार नहीं रहता है

दुमका:अभिषेक कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से यह सन्देश दे रहे है कि आज JAC यानि कि झारखण्ड अकादमिक काउन्सिल का मैट्रिक का परिणाम आया है।इसको लेकर हमारे प्रखंड में छात्र और छात्राओं में काफी उत्साह है इसका परिणाम छात्र-छात्राओं के पक्ष में आया इसमें प्रखंड के उच्च विदालय छात्रों ने अच्छा प्रदर्शअन किया,अच्छा अंक या अच्छा प्रतिशत हासिल किया इसमें छात्रों ने बाजी मारी लेकिन प्रखंड में एक छात्र ने बाजी मारी। जब हम इसे देखते है तो हमें पता चलता है हमारा भविष्य कितना सुरक्षित है।यह देख के लगता है की बच्चे कितना पढना चाहते है कितना बढ़ना चाहते है।हमारी उनके लिए सुभकामनाये। वो एक संकल्प के साथ आगे बढे अगर वो एस ऐसा करते है तो उनको उनका लक्ष्य जरूर मिलेगा।

दुमका,काठीकुंड से अभिषेक कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की प्रखंड के तिलयतांड गावं में निर्माणाधीन स्वास्थ उपकेन्द्र राहगीरों के लिए गर्मी में रैन बसेरा बना हुआ है जो मजदुर बाहर से आकर वहा पर मजदूरी का कार्य करते है वे अपना घर बनाये हुए है अत:सरकार की योजनाये प्रभावित ना हो इसलिए प्रशसन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

दुमका:

दुमका:काठीकुंड से अभिशेख कुमार जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के द्वारा बताते ही की सरकार द्वारा बनाया गया महत्व योजना जैसे चेक डैम का लाभ ग्रामीणो को नहीं मिल रहा है ग्रामीणो ने कहा की किसानो को काफी गर्मी में सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है तो इसलिए इनका प्रसाशन से कहना है की इस विषय पर ध्यान दिया जाये। ताकि किसान सही तरीके से खेती कर सके।

जीतेन्द्र कुमार भगत दुमका,काठीकुंड से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की अभी अप्रैल माह के 28 तारीख हो गए है पर स्कुलो में बच्चो को किताबे अब तक नहीं मिली है जिससे उनकी पढाई बाधित हो रही है.सरकार कहती है की शिक्षा का अधिकार दिए है पर अगर किताबे ही नहीं है तो बच्चो को कैसे मिलेगा शिक्षा का अधिकार। अत: सरकार स्कूलों में जल्द से जल्द बच्चो को किताबे उपलब्ध कराये।

जीतेन्द्र कुमार भगत दुमका,काठीकुंड से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम बिजली की दयनीय स्थिती पर कहते है की काठीकुंड को शहरी क्षेत्र घोषित कर दिया गया है पर बिजली की स्थिती ज्यों की त्यों बनी हुई है लोग इतने उग्र है की कुछ भी करने को तैयार है पर बिजली विभाग के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है उन्हें तो बस बिजली बिल से मतलब है जो उन्हें समय रहते मिल जाना चाहिए लेकिन बिजली मवे सुधार नहीं होनी चाहिए अत: प्रशासन जरा ध्यान दे.

जीतेन्द्र कुमार भगत दुमका,काठीकुंड से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की काठीकुंड प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है वितरण के तहत 35 की जगह 32 किलो ही चावल मिलता है अत:प्रशासन जाँच करे.

Transcript Unavailable.