झारखण्ड राज्य के दुमका ज़िला के काठीकुंड प्रखंड के ग्राम मचडेहा से बेनेडिक्ट मुर्मू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आजकल जलवायु को जेहरीले गैसों से हानि हो रहा है। इससे बच्चों ,मवेशियों और अन्य जीवों पर प्रभाव पड़ रहा है और इससे कई समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए एकजुट होना ज़रूरी है। ग्राम सभा ,महिला सभा ,युवा समूह और स्कूलों में जलवायु को लेकर विशेष चर्चा करना बहुत ज़रूरी है। ताकि हमारा जल ,जंगल ,जमीन ,पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत ज़रूरी है

झारखण्ड राज्य के दुमका जिला से एलिजाबेथ सोरेन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से हो रही है।इससे निपटने के लिए सामूहिक कार्य करने की आवश्यकता है।जलवायु परिवर्तन का प्रभाव सीधे तौर पर आजीविका,कृषि,जल,स्वास्थ्य और महिलाओं के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए केवल सरकार की नही बल्कि समुदाय के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है।ग्राम सभा में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी समस्या,जैसे - सूखा,अनियमित बारिश,जल श्रोतों का सुखना, जंगल कटाव का नियमित चर्चा करना चाहिए।सामुदायिक निर्णय के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्ष रोपण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को प्राथमिकता देना है।महिला,किशोर और कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।जलवायु परिवर्तन का प्रभाव महिलाओं पर भी देखने को मिलते हैं।जैसे - पानी लाने में कठिनाई, स्वस्थ , ईंधन संकट,इत्यादि। किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए और एक बार में हार नही मानना चाहिए।बल्कि निरंतर प्रयास करना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के दुमका जिला से सरिता किस्को ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्राम सभा में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करनी होगी।एक समिति बनानी होगी और कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।महिला सभा में महिलाओं को जागरूक करना होगा।महिला समूह बनाना होगा।साथ ही वृक्षारोपण अभियान चलना होगा।स्कूलों और किशोरों के ग्रुप में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।युवा समूह बनाना होगा और सोशल मिडिया पर अभियान चलाना होगा।समुदाय के साथ मिलकर काम करना होगा।स्थानीय संसाधनों का उपयोग करना होगा और सामुदायिक योजना बनानी होगी।

आज दिनांक 23 जनवरी को मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी प्रोजेक्ट के तहत प्लान इंडिया काठी कुंड के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवनी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली गई इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य वैक्सिंन के अफवाहों से बचना है एवं जो अभी तक टीका नहीं लिए हैं उन्हें जागरूक करना है इस रैली को सफल करने में प्लान इंडिया के टीकाकरण मित्र ने काफी सहयोग किया

मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी प्रोजेक्ट के तहत प्लान इंडिया टीम गठित करके ऐसे गांव जो पहाड़ से काफी ऊपर है उन गांव में ड्यूलिस्ट निकालकर वैक्सीन करवाने की जिम्मेदारी उठाई है जानकारी के मुताबिक काठी कुंड के बरतला पंचायत के अंतर्गत खिलाड़ी गांव एवं उसके आसपास के गांव में ड्यूलिस्ट निकालने हेतु टीम गठित करके उन गांव में वैक्सीन कार्य करने की जिम्मेदारी उठाई है

शिवरात्रि पर बाबा नगरी को खुशियों की सौगाद 17 फरवरी से शुरू होगी रांची से देवघर की विमान सेवा रांची से देवघर का किराया 2050 रुपये निर्धारित किया गया है. रांची से देवघर का सफर 1 घंटे में पूरा होगा. रांची से देवघर की नियमित फ्लाइट रहेगी. रांची टू देवघर फ्लाइट प्रतिदिन रहेगी. दोपहर 3:20 में 70 सीटर यह फ्लाइट रांची से उड़ान भरेगी व 4:15 में देवघर एयरपोर्ट आएगी. वापस यह फ्लाइट 4:45 में देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी व 5:45 में रांची एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

प्रखंड काठी कुंड, पंचायत बरतल्ला के बेलबूनी गांव में जिला परिषद के द्वारा इस कड़कती ठंड से बचने के लिए डेढ़ सौ वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरण किया गया ताकि वह ठंड से बच सके इस कार्यक्रम में गांव के मुखिया जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे

पिपरा पंचायत के लेदा लखनपुर ग्राम में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता तथा ईपील मेला का आयोजन एस बी वाई सी क्लब के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया तत्पश्चात खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया ।उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने एस बी वाय सी क्लब के सदस्यों की प्रशंसा की तथा खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए लगन पूर्वक खेलने की सलाह दी जिससे खेल के क्षेत्र में भी अपने भविष्य को सवांर सके।

आज 25 दिसंबर क्रिसमस डे एवं साथ में भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि काठीकुंड प्रखंड के सभी बूथ मंडल में मनाई गई। उन्हें पुष्प अर्पित किये एवं उनके कार्यों की चर्चा की गई

Transcript Unavailable.