झारखण्ड राज्य से जेएम रंगीला की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहन गंजु से हुई। ज़िला बोकारो निवासी रोहन ने बताया कि वो दैनिक मज़दूरी का कार्य करते है। अभी लॉक डाउन के समय काम नहीं मिल रहा है तो उन्हें खाने को लेकर परेशानी हो रही है। एक समय का खाना खाते है तो एक समय का भोजन नसीब नहीं होता। ऐसे ही कई दैनिक मज़दूर परेशान है
झारखण्ड राज्य से मिथिलेश वर्मन की बातचीत झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से महेंद्र से हुई। महेंद्र ने बताया कि वो कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करते है। लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है। उनके परिवार में अकेले वो ही कमाने वाले व्यक्ति है। खाने पाने की परेशनी हो रही है। सरकारी स्तर से कोई सहायता नहीं मिली।राशन सम्बन्धी शिकायत दर्ज़ करने हेतु झारखंड सरकार द्वारा ज़ारी किया गया टोलफ्री नंबर पर कॉल किए तो किसी ने रिसीव नहीं किया। उन्होंने कई बार नंबर में डायल किए पर कुछ असर नहीं पड़ा। उन्हें जरूरत की समान नहीं मिल पा रहा है। मुख्य सामान ही मिल पा रहे है दूकानदार द्वारा उधारी में ,अन्य सामान नहीं मिल रहा है। उन्होंने पशुओं को भी चारा देने में समस्या आ रही है। दूकान से भी चारा नहीं पा रहा है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हज़ारीबाग निवासी मिथिलेश कुमार से हुई। मिथिलेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी से गिर रहा है। साथ ही अचानक हुए लॉक डाउन से ग़रीब व दैनिक कर्मचारियों को आर्थिक तंगी हो गई हैं। पहले सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था कर लॉक डाउन का आदेश ज़ारी करना चाहिए था। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
झारखण्ड राज्य से बोकारो राज्य के कसमार प्रखंड से प्रमोद कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कसमार के बराइकेला तेतरटांड निवासी टोनू कुमार से हुई। सोनू कुमार ने बताया कि वो तमिलनाडु में धागा मिल में कार्य करते है और लॉक डाउन के कारण वही फँसे हुए है। उनके पास चावल का जुगाड़ है लेकिन सब्जियाँ नहीं है। उनके पास न ही पर्याप्त पैसे है जिससे गुजारा कर सके। उन्हें अपने निवास स्थान को आना है परन्तु घर आने का उनके पास कोई उपाय नहीं है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़का हो या लड़की ,दोनों की शादी करवाने से पहले उन्हें सक्षम ज़रूर बनाना चाहिए। ताकि वो आने वाले जीवन के लिए तैयार रहे और जिम्मेदारियाँ उठाने की क्षमता रख सके। शादी हो जाने के बाद भी दंपतियों को सोच विचार कर परिवार नियोजन करना चाहिए। इससे बच्चे को अच्छी जिंदगी मिलती है।
