Information of Ramzan Wishes to all

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इस संदर्भ में पुरुष हितधारकों की भागीदारी का विवरण दिया गया है। इनमें सबसे पहले सरकार और व्यवस्था से जुड़े लोग जैसे -सरपंच ,ग्रामसेवक या पटवारी आते हैं। तो वह कहते हैं कि वह क्रियान्वयन स्तर पर इन ऑफिस होल्डर्स के साथ काम करते हैं लेकिन अगर पचास ग्राम प्रधानों से बात किया जाए तो उनमे से सिर्फ पांच ही महिलाओं के भूमि आवंटन और विराशत के मुद्दों पर बात और काम करने के लिए तैयार होंगे।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भूमि स्वामित्व महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है लेकिन भारत में महिलाओं की भूमि हीनता पर लिंग आधारित डेटा की कमी है।हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम दो हजार पाँच जैसे प्रगतिशील कानून के वजह से देश में भूमि के संयुक्त स्वामित्व में वृद्धि हुई है।

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर जिला से 32 वर्षीय सुजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि उनका बहुत ही प्रसिद्ध पेड़ा का दूकान है। वो बहुत अच्छा पेड़ा बनाना जानते हैं। लेकिन पहले वो पैसों का लेन देन कॉपी में लिख कर करते थे। जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। कई बार वो पैसा लेना ही भूल जाते थे। लेकिन जब से उन्होंने ग्रामवाणी सुना और शिवधनी भैया ने उन्हें डिजटल बुकिंग के माध्यम से लेन देन के बारे में बताया। अब वो इस एप्प के माध्यम से हिसाब रखने में काफी मदद हो रही है। एक कस्टमर से एक हजार रुपया लेना भूल गए थे। वो भी इस एप्प के माध्यम से मिल गया है। अपने ग्राहकों को रिमाइंडर भेज कर आसानी से व्यवसाय कर पा रहे हैं। यह बहुत ही अच्छा है। इसके लिए वो ग्रामवाणी और शिवधनी भैया को धन्यवाद करते हैं।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के गोमढ़ि से 30 वर्षीय मीना यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये नौकरी करना चाहती हैं। इसके लिए लोन लेने पर सरकार क्या सहायता कर सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के गोमढ़ि से 30 वर्षीय अनन्या मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनको छत्त पर सोलर पैनल लगवाना है। सरकार इसके लिए क्या अनुदान दे सकती है ?

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अनन्या कहती हैं कि महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के गोमढ़ि से 24 वर्षीय सोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये नौकरी करना चाहती हैं। इसके लिए लोन लेने पर सरकार क्या सहायता कर सकती है।