सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल शेखपुरा में सैकड़ों पौधे लगाए गए और लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया ।उन्होंने बताया कि सदर हॉस्पिटल के परिसर में आम, पीपल, कसेली अशोक आदि के सैकड़ों पौधे लगाए गए। हर परिसर हरा परिसर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृत संकल्प है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण के महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराया गया ।उन्होंने बताया कि हरे पेड़ पौधे पर ही हमारा मानव जीवन निर्भर करता है। जितने अधिक पौधे होंगे उतना ही हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर होगा जिससे बीमारियां भी कम होगी। आज समाज के सभी लोगों को आगे बढ़कर पेड़ पौधे का महत्व जाना होगा और बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी करना होगा इससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।

साई ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, ओनामा के प्रांगण में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "वृक्षारोपण कार्यक्रम" के अंतर्गत गहन साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सोशल-डिस्टेंडिंग का पालन करते हुए सभी कर्मियों के द्वारा मास्क एवं गलव्स पहनकर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय पौधों को लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष अंजेश कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को हमें एक उत्सव के रूप में मनाना चाहिए और हमें प्रत्येक महीने के पांचवे दिन को वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया जाना चाहिए एवं कहा कि पर्यावरण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम इकोसिस्टम रीस्टोरेशन रखा गया है। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के H.O.D. बालदेव प्रसाद, सहायक प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय, उमाशंकर विद्यार्थी, विश्वजीत कुमार प्रशाखा पदाधिकारी राजाराम, रघुवीर शंकर कंप्यूटर संकाय से आसित अमन, हर्षवर्धन एवं मनीष शंकर माली के रूप में महेंद्र दास की उपस्थिति रही।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले की जीविका दीदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।गरीबी उन्मूलन और आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु कर्तव्यबद्ध जीविका परियोजना अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता कर एक नए मुकाम को हासिल करने हेतु प्रयासरत है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीविका शेखपुरा की दीदियों ने अनेकों प्रकार के वृक्ष - पौधे लगाएं।इस अवसर पर डीपीएम संतोष कुमार सोनू ने बताया कि, जिले के स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों की दीदियों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर 1264 पेड़-पौधे लगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आने वाली पीढ़ियों के लिए जीविका दीदियां अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं और पर्यावरण दिवस के साथ-साथ सरकार के जल जीवन हरियाली जैसे अभियान में भी हाथ बंटा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

मखदुमपुर पहाड़ी के पास बरसाती पोखर में डूबने वाले छात्र प्रियांशु सिंह की असामयिक मौत पर उषा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर और जदयू नेता राहुल कुमार ने शोक प्रकट किया। शनिवार को उषा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राहुल कुमार ने कैमरा गांव में शोक संतप्त परिवार से मिलकर दुख प्रकट किया। गौरतलब है कि प्रियांशु सिंह उषा पब्लिक स्कूल में ही पांचवीं कक्षा के छात्र थे। डायरेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना है और पीड़ित परिवार के लिए यह बहुत बड़ा लॉस है और इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा ही उषा पब्लिक स्कूल के लिए भी यह बहुत पीड़ादायक घटना है और परिवार के एक व्यक्ति के चले जाने की तरह है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिवार पीड़ित परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में खड़ा है। उषा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में कैमरा गांव में जाकर स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल कुमारी शुभ्रा, किशोर कुणाल, विद्यासागर ने भी शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बढ़ाया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के वर्तमान अध्यक्ष निरंजन कुमार पांडे जी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु कुछ पौधे तुलसी पीपल बरगद अमरूद एवं फूलों के लगाए गए समस्त पौधे मानव एवं अन्य जीवों के लिए प्राण दाई भरपूर ऑक्सीजन देने वाले हैं इस करुणा काल में इसकी अहमियत बढ़ गई है यह हमारे लिए अत्यावश्यक है पर्यावरण रक्षति रक्षिता।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन के अवसर पर शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र से राजद विधायक विजय सम्राट ने पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान एक सौ पौधा लगाया गया। विधायक ने जिला वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति अपने घर के प्रत्येक सदस्य के नाम पर एक वृक्ष का पौधा लगाए और उसका देखभाल करें।इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाध्यक्ष वैश्य सोनू साव, अल्पसंख्क जिलाध्यक्ष आरिज खान, निवास सिंह, सतपाल यादव, पंकज सिंघ, रामगुलाम यादव, विनय यादव, एवम अन्य मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसको शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनरेगा के तहत सभी पंचायतों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया गया ।हरे पेड़ पौधे पर भी हमारा जीवन निर्भर करता है।सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले वासियों से बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की अपील किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के महत्व के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए आज सभी पंचायत सरकार भवनों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।आज वैश्विक महामारी में ऑक्सीजन गैस के महत्त्व जगजाहिर हो गया है। कोविड संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन गैस वरदान साबित हुआ है ।जिसके लिए सरकार को काफी प्रयास करना पड़ा ।लेकिन हरे पेड़ पौधे स्वत: मानव जीवन को ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति करते रहते हैं।

चेनारी प्रखंड में कई जगहों पर कोविड-19 के जांच किया जा रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी चेनारी में किया जा रहा है बैंकों में और अलग-अलग जगहों पर चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी 20 लोगों को जांच किया गया है दोपहर का समय हो रहा है अभी बहुत सारे लोग हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चरुआमा पंचायत के डीलर जगदीश रविदास की मनमानी चरम सीमा पर है ऐसा लगता है कि उन्हें वरीय अधिकारी का कोई डर भय नहीं है। एक दिन पूर्व डीलर जगदीश रविदास का वीडियो वायरल हुआ था ।जिसमें डीलर के द्वारा वीडियो में कहा जा रहा है कि अधिकारियों को कमीशन दिया जाता है ।जिसके कारण ग्रामीणों को राशन से वंचित रखा जा रहा है। इस वीडियो वायरल की जांच पड़ताल करने के बाद जिलाधिकारी इनायत खान ने संज्ञान लिया था जिसमें की शेखोपुरसराय प्रखंड के सीईओ अलका कुमारी को जांच करने का आदेश दिया गया था ।लेकिन सीईओ अलका कुमारी के द्वारा सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है ।जिसके चलते ग्रामीणों के बीच आक्रोश व्याप्त हो गया ।इस संबंध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि डीलर जगदीश रविदास के द्वारा 15 सौ रुपए राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लिया गया था ।ग्रामीण शंभू प्रसाद शंकर प्रसाद अशोक प्रसाद कांग्रेश प्रसाद आदि ने बताया कि शेखूपुर डीह गांव के अपने चेहते खेती को बुलाकर राशन दिया जा रहा है ।जबकि सुगिया गांव के ग्रामीणों को राशन से वंचित रखा जा रहा है ।ग्रामीण ने कहा कि अगर इस दिशा में अधिकारियों के द्वारा कोई पहल नहीं किया जाएगा तो आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जिला प्रशासन ने सडक और बाजारों में मास्क टोका टोकी अभियान चलाया।. इस दौरान नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना मास्क वालो से जुरमाना भी वसूल किया गया। इन सभी को मास्क पहनने और दूरी बनाये रखने को लेकर जागरूक भी किया गया। लॉकडाउन 04 के शुरुआत से बाज़ार क्षेत्र में खरीदारों की भीड़ भी कम देखी गयी। परन्तु लोगो की लापरवाही फिर भी कम नहीं हो पा रही है। बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के बाज़ार क्षेत्र में घूमते देखे गए। लॉकडाउन 04 के नियमो के सख्ती से अनुपालन के लिए जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के अधिकारी पुलिस के साथ नगर क्षेत्र में मास्क टोका टोकी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बिना मास्क और बिना कारण बाज़ार में घूम रहे लोगो में अफरातफरी मच गयी।. लोग बाज़ार छोड़कर घर की राह पकड़ी। लेकिन इस बीच मुस्तैद अधिकारियो ने बिना मास्क वालो से जुर्माना लेने का काम जारी रखा। अधिकारियो द्वारा जुरमाना के बाद उन्हें दो दो मास्क प्रयोग करने के लिए दिए जा रहे थे। लॉकडाउन 04 में दुकान की अवधि दोपहर बाद दो बजे कर देने से खरीदारी के लिए लोगो में आपाधापी कम हो गई है। इसके पूर्व दुकान निर्धारित 10 बजे तक खुलने के कारण एक साथ बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ रही थी।. भीड़ के कारण बजार क्षेत्र में दूरी के नियमो की धज्जिया उड़ रही थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।