मखदुमपुर पहाड़ी के पास बरसाती पोखर में डूबने वाले छात्र प्रियांशु सिंह की असामयिक मौत पर उषा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर और जदयू नेता राहुल कुमार ने शोक प्रकट किया। शनिवार को उषा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राहुल कुमार ने कैमरा गांव में शोक संतप्त परिवार से मिलकर दुख प्रकट किया। गौरतलब है कि प्रियांशु सिंह उषा पब्लिक स्कूल में ही पांचवीं कक्षा के छात्र थे। डायरेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना है और पीड़ित परिवार के लिए यह बहुत बड़ा लॉस है और इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा ही उषा पब्लिक स्कूल के लिए भी यह बहुत पीड़ादायक घटना है और परिवार के एक व्यक्ति के चले जाने की तरह है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिवार पीड़ित परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में खड़ा है। उषा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में कैमरा गांव में जाकर स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल कुमारी शुभ्रा, किशोर कुणाल, विद्यासागर ने भी शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बढ़ाया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
