विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले की जीविका दीदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।गरीबी उन्मूलन और आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु कर्तव्यबद्ध जीविका परियोजना अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता कर एक नए मुकाम को हासिल करने हेतु प्रयासरत है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीविका शेखपुरा की दीदियों ने अनेकों प्रकार के वृक्ष - पौधे लगाएं।इस अवसर पर डीपीएम संतोष कुमार सोनू ने बताया कि, जिले के स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों की दीदियों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर 1264 पेड़-पौधे लगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आने वाली पीढ़ियों के लिए जीविका दीदियां अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं और पर्यावरण दिवस के साथ-साथ सरकार के जल जीवन हरियाली जैसे अभियान में भी हाथ बंटा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
