बरबीघा के रेफरल अस्पताल के समीप स्थापित श्री बालाजी सुपर मल्टी स्पेशलिटी होस्पिटल का रविवार के दिन विधिवत उद्घाटन ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पटना के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सहजानन्द प्रसाद सिंह ने किया । इस हॉस्पिटल के शुभारम्भ होने के बाद बरबीघा के आस पास के मरीजों को बड़े से बड़े रोगों के इलाज के लिए अब बरबीघा से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । इस हॉस्पिटल में आई सी यू से लेकर जेनरल वार्ड तक ए सी युक्त है । हॉस्पिटल में एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक मशीन लगाए गए हैं । इस हॉस्पिटल को खोलने के लिए हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ आनंद कुमार को लोगों ने बधाई दी । उद्घाटन समारोह में भाजपा अधिबक्ता संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष व समाजसेवी जयशंकर प्रसाद सिंह , डॉ प्रभात कुमार , जदयू नेता उमेश पटेल , राष्ट्रीय जन जन पार्टी नेता प्रसून कुमार वल्ला , लोजपा नेता चिंटू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जगहों से लगभग 300 लीटर देसी - विदेशी शराब के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के कारोबार में इन लोगों के द्वारा प्रयोग किए जा रहे 6 छोटे-बड़े वाहन भी जब्त किए गए हैं। देसी शराब बनाने के लिए इन शराब तस्करों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे हैं । 8 कार्टून किसमिस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर क्षेत्र के दो मोहल्ले में किया है। कोरोना के दूसरे लहर के दौरान लोग जहां लोग डाउन की नियमों का पालन करते हुए घरों में कैद हैं। वही शराब कारोबारी शराब का जखीरा जमा करने में लगे हुए थे। एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर पुलिस भी इन पर कड़ी नजर रखे हुए थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शेखपुरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली अवैध शराब कारोबारियों के द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल से 500 मीटर आगे ताड़ के वृक्ष के पास शराब का कारोबार चल रहा है। साथ ही नगर क्षेत्र के बुधौली में ब्रह्मदेव यादव के घर में भी शराब का बहुत बड़ा जखीरा रखा हुआ है। पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में ब्रह्मदेव यादव के घर से कुल 288 लीटर विदेशी शराब जबकि संस्कार पब्लिक स्कूल के पास से 10•8 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। ब्रह्मदेव यादव के घर से 8 कार्टून किसमिस भी बरामद किया गया ।छापामारी के दौरान पुलिस ने ब्रह्मदेव यादव के अलावा रोहित कुमार दास, शुभ राज करण, रोहित कुमार, महेश कुमार और गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दो कार एक पश्चिम बंगाल के नंबर वाली और एक महाराष्ट्र के नंबर वाली, एक अपाचे मोटरसाइकिल, दो पल्सर और एक लूना मोटरसाइकिल बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर किए गए इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।कारोबारी पर पुलिस को पहले से नजर थी। एसपी द्वारा बिछाए जाल में में यह सभी फंस गए। बाद में गहन पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत जोधनबीघा गांव के राइस मिल के समीप बन रहे एक पुल के निर्माण में घटिया कार्य को लेकर ग्रामीणों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। दरअसल जोधनबीघा गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा 52.37502 रुपए की राशि दी गई थी। जिसमें की 5 साल की रखरखाव की राशि 1.20932 रुपए का निर्गत किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जोधनबीघा गांव निवासी चुनचुन कुमार आलोक कुमार नंदू महतो रंजीत कुमार शिवम कुमार आदि ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा जोधनबीघा गांव में एक पुल का निर्माण किया जा रहा है ।जिसमें की बालू सीमेंट गिट्टी एवं अन्य सामान की कम मात्रा को देखकर ग्रामीण भरक उठे और कार्य को रुकवा कर घटिया निर्माण का विरोध करने लगे। इस मामले की जानकारी होते ही पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और ठेकेदार पर आरोप लगाया कि ठेकेदार अपने मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कि पूल के घटिया निर्माण को लेकर स्थानीय अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
स्थानीय चेवाड़ा बाजार अन्तर्गत यादव टोला मुहल्ला निवासी भरत यादव के युवा और 30 वर्षीय पुत्र अशोक यादव की मौत बीती रात्रि चेन्नई में हो गई। सूत्रों ने बताया कि युवक चेन्नई स्थित प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी किया करता था । सूत्रों ने बताया कि ड्यूटी से डेरा पर वापस लौटने के बाद बीती रात्रि खाना खाने के बाद वह सो गया था। रविवार की सुबह जब उसे साथियों ने जगाने का प्रयास किया तो वह मृत पाया गया। युवक की मौत खबर सुनने के बाद मृतक के परिवार वालों के सामने मातम छा गया। उसके मुहल्ले में भी मातमी सन्नाटा छा गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
कोरोना कि तीसरी लहर बच्चों को अधिक संक्रमित होने की आशंकाओं को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने अभी से तैयारी करना शुरू कर दी है बच्चों को मास्क स्टॉक से लेकर उनके लिए अलग से बेड और आईसीयू की संख्या बढ़ाई जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी प्रखंड के चेनारी में नियोजित प्रखंड अध्यक्ष राजाराम प्रसाद ने लोगों से कि अपील कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर
शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत किसान विरोधी तीनों काला कानून की प्रतियां जलाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य परिषद सदस्य व जिला सचिव कमलेश कुमार मानव ने कहा कि आज 5 जून को ही 2020 में भारत सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से कृषि और किसान विरोधी तीनों काले कानून का अध्यादेश लाया था। इसलिए आज शेखपुरा सहित पूरे देश में किसान संगठनों द्वारा काले कानून की प्रतियां जलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 5 जून को 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के द्वारा संपूर्ण क्रांति का नारा दिया गया था और तत्कालीन फासीवादी सरकार को उखाड़ फेंका गया था। आज पुनः फासीवादी ताकतों के विरोध में संपूर्ण क्रांति के आंदोलन की शुरुआत की स्मृति में भारत सरकार द्वारा कोविड-19 लॉक डाउन की आड़ में अध्यादेश के रूप में लाए गए कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है । देश भर के किसान इसे सकारात्मक रूप में मनाने के लिए वृक्षारोपण भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व भर में पर्यावरण में आई विकृतियां सृष्टि के लिए सबसे भयावह यानी मौत का पैगाम लेकर आया है। पर्यावरण को ठीक करना मानव समाज का प्रथम कार्यभार बनना चाहिए। जिला में यह कार्यक्रम अखिल भारतीय किसान महासभा की अगुवाई में कमलेश कुमार मानव, कमलेश प्रसाद, राजेश कुमार राय, विजय कुमार विजय, शिवनंदन यादव, विश्वनाथ प्रसाद, सूबेलाल कुमार, राम कृपाल सिंह, राजेंद्र पासवान, महेश पासवान, तेतरी देवी, नरेश मांझी प्रभु यादव आदि दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने गांव–घरों में किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम का समापन यहां नगर के जमालपुर मुहल्ला में किया गया । इस मौके पर मुहल्ले में मास्क सेनेटाइजर, साबुन सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार ने बताया कि सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर नगर के कच्ची रोड,चकदीवान, लालबाग में अलग अलग टोली बनाकर कार्यकर्ताओं ने वार्ड-वार्ड पहुंचकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने और उन्हें मास्क सेनेटाइजर के साथ दिव्य औषधि काढ़ा का वितरण किया ।इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष विपिन मंडल, मंडल अध्यक्ष भुपेश कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ मणीकांत कुमार, रवि कुमार वर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष भावना गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोविड-19 संक्रमण जिला से धीरे धीरे कम हो रहा है ।पिछले 24 घंटे में 14 संक्रमित व्यक्ति कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ हुए हैं ।लेकिन अभी इसे जड़ मूल से समाप्त किया जाना जरूरी है इसलिए सभी आवश्यक सावधानी करना अपेक्षित है।पिछले 24 घंटे में 821 से अधिक सैंपल की जांच की गई जिसमें मात्र 8 पॉजिटिव मामले आए हैं। अभी जिले में कुल 4613 संक्रमित व्यक्ति में से 4513 पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं ।अभी जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 71 रह गई है ,जिसमें 22 जखराजस्थान आइसोलेशन केंद्र में एवं 49 होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिले में रिकवरी रेट राज्य स्तर से अधिक 97.83% हो गया है । current positive rate 0.97 प्रतिशत रह गया है।जिले में डेथ रेट मात्र 0.63% रह गया है जो जिले के लिए सुखद संदेश है। जिलाधिकारी इनायत खान कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं एवं अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं ।उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए सैंपल की जांच एवं शत प्रतिशत टीकाकरण अति आवश्यक है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पिछले 2 दिनों से 45 वर्ष के ऊपर व्यक्ति टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। 18 वर्ष वर्ष के ऊपर युवा एवं युवतियों का जिला में टीकाकरण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
