जिला परिवहन विभाग ने यात्री बसों द्वारा कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में 4 यात्री वाहन पर आर्थिक दंड लगाया है। इन सभी वाहनों को चेतावनी दी गई है और कोरोना नियमों का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया है। जिला परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई तब जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाई । जब मीडिया में यह बात आई कि जिले में बड़ी संख्या में वाहन कोरोना नियमों का उल्लंघन कर बेधड़क चलाए जा रहे हैं। कोरोना नियमों के तहत सभी यात्री वाहनों पर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही लेकर परिचालन का निर्देश है जो कि यहां इन निर्देशों के उलट बसों में ठुस ठुस कर यात्रियों को बिठाया जा रहा है और उनसे निर्धारित भाड़ा के दुगना भाड़ा वसूल करने की शिकायतें आ रही हैं। इसमें प्राप्त जानकारी में बताया गया कि जिला परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम इन शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को नगर क्षेत्र में वाहनों के परिचालन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानकों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों जुर्माना वसूल किया गया ।उन्होंने बताया कि सभी वाहन चालकों को कोरोना मानकों का हर हाल में पालन करना होगा ।इन नियमों के पालन नहीं करने पर उनके वाहन जप्त कर वाहन के परमिट और लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं ।उन्होंने इस संबंध में शेखपुरा और बरबीघा के बीच लोकल बसों के साथ-साथ शेखपुरा से पटना लखीसराय नवादा आदि स्थानों पर जाने वाले बस संचालकों को कड़ी हिदायत दी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले में जगह जगह सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष पूजा की। हालांकि वट वृक्ष पूजा की तिथि बृहस्पतिवार को भी मानी जा रही है। इस लिए बृहस्पतिवार को भी यह पूजा कई जगह मनाई जाएगी। उधर शेखोपुरसराय प्रखंड के गांवों की महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु होने के कामना करते हुए सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की । इस बाबत नीमी देवी स्थान के पुजारी संतोष पाण्डेय ने बताया की इस व्रत को खास कर सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने के लिए रखती है। इस व्रत को जेष्ठ महीने के अमावस्या तिथि को सोलाह श्रृंगार से सुसजित हों महिलाएं विधिवत वट सावित्री की पूजा अर्चना कर कथा श्रवण करती है। उन्होंने बताया के इस व्रत को पतिव्रता स्त्री सावित्री ने सर्वप्रथम कर अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित कर लिया था। सावित्री ने अपने मृत पति के जीवित करने के लिए यमराज से याचना की थी। जिस पर यमराज खुश हो कर सावित्री को उनके पति का प्राण पुनः लौटा दिया था। यम ने सावित्री को तीन वचनों को देकर उनके सद्बुद्धि का इस्तेमाल कर उनके पति को पुनर्जीवित करवा दिया था। आज भी भारतीय संस्कृति का यह पावन व्रत भारतीय महिलाओं के द्वारा हर्षो उल्लास के साथ किया जाता है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार के दिन स्थानीय कोविड केयर सेंटर जखराज स्थान में इलाजरत एक महिला एचएम मंजू सिन्हा की मौत हो गई।मृतका शहर के बड़ी संगत पुल पर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधान अध्यापिका थीं। वे लगभग 55 वर्ष आयु की थी। मृतका सदर प्रखंड अंतर्गत रम नु बीघा गांव निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार की मां थी। सूत्रों ने बताया कि सैंपल जांच के बाद पोजिटिव आने के उपरांत शिक्षिका को इलाज हेतु गत 16 मई को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था।काफी प्रयास के बावजूद उनकी तबियत में सुधार नहीं हो पाया और मौत हो गई। उनकी असामयिक मौत पर रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के अध्यक्ष निरंजन पांडेय सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बुधवार को बरबीघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर एक युवती और छह पुरुष को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार छह पुरुषों में पांच ग्राहक बताए गए है।जबकि एक देह व्यापार का धंधा। चलानेवाले बताया गया है। घटना स्थल से आपत्तिजनक अवस्था सामग्री भी बरामद हुई है। जिसमें उपयोग किया गया और नया कंडोम एवम नकद रूपए भी शामिल है।छापामारी का नेतृत्व बरबीघा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने की। छापामार दल में एसआई रंजन कुमार एवम अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे । पुलिस ने गुप्त रूप से सूचना पर यह कार्रवाई की है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि शहर के हनुमान नगर , कोयरी बीघा स्थित आदर्श उत्सव हॉल नामक होटल में छापामारी की गई।छापामारी में होटल संचालक और कोइयरी बीघा मुहल्ले निवासी विनोद कुमार उर्फ काका के साथ साथ पांच ग्राहकों में तीन शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधन बीघा गांव व दो अन्य बरबीघा नगर के सामाचक व एक अन्य मुहल्ले का है। इन सबों के पास से नकद रूपए भी बरामद किए गए है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला पटना की रहनेवाली है। जिसका रिश्तेदारी इस शहर में है।पटना से यहां बराबर पहुंचकर देह व्यापार चलाती थी।गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।साथ ही जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

युवा समाजसेवी और शहर के बंगाली पर मुहल्ला निवासी विनय यादव को शेखपुरा जिला राजद का जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। राजद विधायक विजय सम्राट के मौजूदगी में पार्टी जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। विधायक ने आशा जताई कि इनके नेतृत्व में राजद का इस जिला में तेजी से विस्तार होगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।उधर विनय यादव को राजद का जिला महासचिव बनाए जाने पर दर्जनों लोगों ने बधाइयां दी है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक दंपति के पुत्री ने अखिल भारतीय मिस इंडिया कंपटीशन में द्वितीय स्थान लाकर शेखपुरा का नाम रोशन किया है। जीव विज्ञान शिक्षक एचएस मंडल और खेल शिक्षिका हेमलता एन एच की पुत्री हिया महावी ने रविवार को संपन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 5000 प्रतिभागियों में यह बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र प्रतिभागी थी। इसने 6 चरणों में प्रतियोगिता में आगे बढ़ कर सभी का दिल जीत ली। महावी -अभी गया के साउथ बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक में अध्यनरत है यह हमेशा खेल कूद और अभिनय में रुचि रखती हैं। 2012 में बिहार के खेल मंत्री द्वारा इसे पुरस्कृत किया गया था। इसके साथ ही अपने कॉलेज में ड्रामा और थिएटर में भी बराबर भाग लेती है। इस उपलब्धि की सूचना आते ही शेखपुरा जवाहर नवोदय विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। महावी के पिता एसके मंडल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी पार्थिव पटेल, मिस यूनाइटेड नेशन श्यामा सुनसारा एवम आरुषि चावला थी। यह प्रतियोगिता पनाच संगठन द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गई थी। जिले में यहां खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों ने इस उपलब्धि पर हिया महावी के साथ-साथ उसके माता-पिता को भी बधाई दी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

64 वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट में जहां 1454 अभ्यार्थी सफल हुए। वहीं इस जिला के चार होनहार युवक और युवतियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की । जिसमे सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा गांव निवासी अभिषेक आनंद ने 710 वा रैंक लाकर बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल किया और जिले का नाम रोशन किया। बीपीएससी की परीक्षा में पहली प्रयास में सफलता की सूचना पाते ही जहां परिवार में खुशी का माहौल छा गया। वही दोस्तों और गांव वालों एक साथ जन्मदिन और परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिषेक आनंद के मां गृहिणी हैं तो पिता शेखोसरासराय म वि में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। यह स्व रामदेव सिंह शिक्षक का पौत्र है ।जबकि सदर प्रखंड अंतर्गत कारे गाव की दोनों बहन स्मृति कुमारी और राखी कुमारी ने तो इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता पाकर रिकार्ड ही बना डाला। रांची में रहकर दोनों बहने एक साथ इस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। स्मृति ने इस परीक्षा में 545 वा तो राखी ने 553 वा स्थान प्राप्त कर गांव के साथ साथ जिला का नाम रौशन किया है। अनूप रविदास की दोनों पुत्री के एक साथ प्राप्त इस सफलता पर गाव वाले फुले नहीं समा रहे है। ग्रामीण अधिवक्ता प्रकाश कुमार, गाव के डीलर धर्मेन्द्र कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इसकी सफलता से लडकियों में पढने के प्रति रुझान बढेगा। इस तरह सदर प्रखंड के एकसारीबीघा के संजय कुमार के पुत्र उमाशंकर ने इस परीक्षा में 267 वा रैंक पाया है। स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विधालय जमालपुर मुंगेर से पूरी कर वे दिल्ली के करोड़ीमल कालेज से स्नातक के साथ साथ इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसके पूर्व भी इन्होने बिहार लोक सेवा आयोग के 60-62वी संयुक्त परीक्षा में सफलता पाई थी। इसके अलावे उन्होंने कनीय वैज्ञानिक, एससीसी, रेलवे आदि की परीक्षा में भी सफलता पाई है। अपनी इस सफलता के लिए उमाशंकर अपने पिता को प्रेरणा स्त्रोत्र बताया है। वे आगे युपीएससी की परीक्षा में अफ्लता पाना चाहते हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने कोविड केयर सेंटर शेखपुरा के केयर टेकर मुकेश पाण्डेय दंपति सहित तीन लोगों की लाठी - डंडों से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में घायल मुकेश पाण्डेय ,उनकी पत्नी शीला पांडेय और छोटे भाई की पत्नी मीरा पांडेय को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बाबत पीड़ित मुकेश पाण्डेय ने बताया कि वे रविवार की शाम ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद ज्यूंही घर वापस लौटा। पड़ोसी सरोवर पांडेय और उनके तीन पुत्रों सहित अन्य मिलकर मेरे दालान पर आ धमके और मारपीट करना शुरू कर दिया।घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।इस सम्बन्ध में पुलिस से शिकायत भी की गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

घाट कुसुंभा में रविवार को प्रखंड के किसानों के बीच खरीफ मौसम हेतु कृषि विभाग द्वारा शिविर लगाकर मिनी किट्स और धान बीज का वितरण किया गया । शिविर में किसानों को उन्नत प्रभेद सी एम सी वाई योजना के तहत धान बीज भी दिया गया । बीज वितरण शिविर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो कमरे आलम , कृषि समन्वयक संदीप कुमार और सुनील कुमार उपस्थित थे। शिविर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बी ए ओ ने कहा कि धान फसल के लिए बीज की बुवाई हेतु अब खेतों की जुताई कर खर पतवार निकौनी करने का अनुकूल समय है। उन्होंने कहा कि अच्छी उपज के लिए उन्नत प्रभेद के बीज और वैज्ञानिक पद्धति से खेती नितांत जरूरी है ।तभी किसान अच्छी उपज हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग कार्यालय में किसानों के पर्याप्त बीज उपलब्ध है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले के मेहूस थाना क्षेत्र अंतर्गत गवय पंचायत के लोदीपुर गांव में ख रंजीकरण का ईंट उखाड़ कर फेंकने का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दानी यादव को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। दबंगों ने अपना दबंगई दिखाते हुए जमीन पर लगा हुआ खड़ंजी ईंट को उखाड़ कर फेंक दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगो के सहयोग से शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घायल के भाई संजय यादव ने बताया कि कृष्णा यादव, मंटू यादव,संतोष यादव,उपेन्द्र यादव के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया । इन सबों के बिरुद्ध थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया है। घायल के परिजनो ने बताया कि उक्त लोग दबंग प्रवृति के है और कई आपराधिक घटना में शामिल है। इनके द्वारा गांव में कई मारपीट की घटना को अंजाम भी दिया गया है। जमीन पर कब्जा करने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया है ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।