बृहस्पतिवार को रेड क्रॉस भवन में अपर समाहर्ता सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में टीकाकरण एवं विशेष भू सर्वेक्षण से सम्बन्धित समीक्षा बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि वैश्विक महामारी में कोविड के संक्रमण से बचने के लिए सबसे प्रमुख हथियार टीका है। जिले वासियों को इसके संक्रमण से बचाने के लिए जिला में 18 टीका केंद्र कार्य हो रहा है ।सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायतों में टीकाकरण के लिए विशेष टीका गाड़ी एक्सप्रेस चलाई जा रही है। सभी बीआरपी, सीआरपी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी शिक्षकों को टीकाकरण के लिए उत्साहित करें । शिक्षक अपने साथ छात्रों के अभिभावक या शिक्षकों को साथ लाकर टीकाकरण कराएं। इसके लिए प्रतिदिन जिला एवं प्रखंड स्तर पर शाम में इवनिंग किया जा रहा है ।इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि टीका से कोई साइड इफेक्ट या कोई बीमारी नहीं होती है। बल्कि जानलेवा बीमारी को विड से निजात मिलती है । एडीएम ने कहा कि जिले में 510 विद्यालय हैं इसका अपना भवन और जमीन है। लेकिन जमीन का भू सर्वेक्षण में विद्यालय के नाम से आवंटित किया गया है ।इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एक प्रपत्र दिया गया कि अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों को भरकर (विद्यालय के नाम से जमीन) सरकार के नाम से जमीन कराना सुनिश्चित करें ।इस अवसर पर केयर इंडिया के जिला प्रतिनिधि अभिनव कुमार ने टीकाकरण के संबंध में कई बातें से अवगत कराया। बैठक में सुमन कुमार सहायक बंदोबस्त अधिकारी विशेष भूमि फ्रिक्शनके संबंध में कई उल्लेखनीय बातों से अवगत कराया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवम जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी प्रखंड शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिए।
जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा के द्वारा बड़े पैमाने पर सैंपल की जांच एवं टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक के जिले में 63078 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें कुल पॉजिटिव केस 4623 पाई गई है। जिला का टोटल पॉजिटिव रेट 7.33% है । प्रखंडों में सक्रिय मरीजों की संख्या आरियरी 12,बरबीघा 01 चेवाड़ा 02, घाट कुसुंबा 02, शेखोपुरसराय 01 एवं शेखपुरा में 14 संक्रमित व्यक्ति हैं।पिछले 24 घंटे में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या मात्र तीन है और 24 घंटे में 06 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं।अब तक जिले में 4545 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 98.31% हो गया है, जो कि राज्य स्तर से भी अधिक है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 42 रह गई है ,जिसमें जखराज स्थान कोविड केयर सेंटर में 09 एवं ओम आइसोलेशन में 33 व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 29 हो पहुंच गई। है जिले का मृत्यु दर 0.63% है। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी तक कि जिले में 70000 को टीकाकरण किया जा चुका है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बृहस्पतिवार को नगर के नारायणपुर गांव के शराब भट्ठियों पर बरबीघा थाना पुलिस द्वारा सघन छापामारी की गई।छापामारी केदौरान भारी मात्रा में देसी शराब और शराब बनाने वाले कई उपकरण बरामद की गई।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्र ने की।छापामारी में पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। बरामद शराब और उपकरणों को पुलिस ने जब्त कर ली।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा के बी. सी. ए विभाग के सेमेस्टर-।v में अध्ययनरत छात्रा शिफत समीम ने 473 अंक लाकर यूनिवर्सिटी टॉपर प्रथम का खिताब प्राप्त किया है। वहीं दूसरी और मुस्कान कुमारी ने 459 अंक लाकर यूनिवर्सिटी द्वितीय टॉपर का खिताब प्राप्त किया है। निशांत कुमार सिंह ने सेमेस्टर -।। में 408 अंक लाकर महाविद्यालय टॉपर का खिताब प्राप्त किया है। मुंगेर विश्वविद्यालय में आर. डी. कॉलेज के छात्र/ छात्राओं के यूनिवर्सिटी टॉपर होने के उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण/ शिक्षकेत्तर कर्मी ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त किया है। वहीं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर कुमार ने कहा कि इस पिछड़े और सुदूर इलाके में जिस सकारात्मक सोच के साथ तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा का शुभारंभ किया गया था; आज वह यूनिवर्सिटी टॉपर होने वाले छात्र-छात्राओं के कारण सफलीभूत हो गया है। महाविद्यालय परिवार के लिए यह गर्व और गौरव की बात है। बी. सी. ए. विभाग के शिक्षक को भी प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया है तथा आशा व्यक्त किया है कि वे कड़ी मेहनत कर आगे भी छात्र - छात्राओं को प्रेरित करते रहेंगे।बी. सी. ए. विभाग के समन्वयक डॉ. शशि पांडेय, विभागध्यक्ष प्रो० त्रिपुरारी कुमार, डॉ. नवलता, डॉ. रकीब अंसारी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनुपम किशोर.डॉ. योगेन्द्र कुमार, राजन कुमार वर्मा, प्रमोद रजक, प्रदीपरजक,प्रकाश रंजन इत्यादि ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल छात्र/छात्राओं को शुभकामना दिया है।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इनायत खान अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की ।उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि सभी टीका केंद्रों पर सतत निगरानी करना सुनिश्चित करें । सभी का केंद्रों पर जीविका ,सेविका ,सहायिका विकास मित्र इंदिरा आवास सहायक शिक्षकों आदि टीकाकरण स्थल पर प्रतिनिधि करना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया ।डी एम ने कहा कि प्रत्येक टीका केंद्रों पर टीका कर्मी समय पर पहुंच जाएं और सभी विभागों की कर्मचारियों का बेहतर समन्वय करते हुए लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। आज 18 टीका केंद्रों पर काफी संख्या में टीका दिया गया है । उन्होंने फिर कहा कि टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेविका,सहायिका ,जीविका शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी में न्यू गठित नगर पंचायत में चलाया गया सफाई अभियान यह कार्यपालिका पदाधिकारी साफ सफाई नगर पंचायत चेनारी में बहुत तेजी से चलाई जा रही है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
चेनारी प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा आज कीटनाशक दवा और धान का बीज दिया गया चेनारी प्रखंड के हर पंचायत से पहुंचे थे लोगों ने उन्होंने बताएं हम लोग को समय से दवा और बीज मिल रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी रजिस्ट्रेशन किसान हुए किसानों को कृषि विभाग चेनारी दिया जा रहा है 6 किलो बीज बीज लेने के किसान रजिस्ट्रेशन द्वारा किसान को 6 किलो बीज मिल रही है वहां को कर्मचारियों ने बताया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
केंद्रीय चयन परिषद द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल 2021 में 8415 पदों पर परीक्षा कराई गई थी उसका रिजल्ट 15 जून का जारी करने का केंद्रीय चयन परिषद बोर्ड ने निर्देश जारी किया है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बुधवार के दिन राजद के नवमनोनित जिला महासचिव विनय यादव का राजद कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन समारोह आयोजित उनका भव्य स्वागत किया गया।समारोह में नए पार्टी महासचिव को राजद कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। अभिनन्दन समारोह में राजद के जिला प्रधान महासचिव विजय यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगा कुमार यादव, जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनु साव, सतपाल यादव, अजय यादव, संजीत यादव, रवि यादव, भवेश भारती, भूषण यादव, विनोद यादव, बबलू यादव, गोविंद यादव एवं अन्य मौजूद थे। समारोह में उपस्थित राजद नेताओ ने कहा कि विनय यादव के नेतृत्व में इस जिला में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
