स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा के बी. सी. ए विभाग के सेमेस्टर-।v में अध्ययनरत छात्रा शिफत समीम ने 473 अंक लाकर यूनिवर्सिटी टॉपर प्रथम का खिताब प्राप्त किया है। वहीं दूसरी और मुस्कान कुमारी ने 459 अंक लाकर यूनिवर्सिटी द्वितीय टॉपर का खिताब प्राप्त किया है। निशांत कुमार सिंह ने सेमेस्टर -।। में 408 अंक लाकर महाविद्यालय टॉपर का खिताब प्राप्त किया है। मुंगेर विश्वविद्यालय में आर. डी. कॉलेज के छात्र/ छात्राओं के यूनिवर्सिटी टॉपर होने के उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण/ शिक्षकेत्तर कर्मी ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त किया है। वहीं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर कुमार ने कहा कि इस पिछड़े और सुदूर इलाके में जिस सकारात्मक सोच के साथ तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा का शुभारंभ किया गया था; आज वह यूनिवर्सिटी टॉपर होने वाले छात्र-छात्राओं के कारण सफलीभूत हो गया है। महाविद्यालय परिवार के लिए यह गर्व और गौरव की बात है। बी. सी. ए. विभाग के शिक्षक को भी प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया है तथा आशा व्यक्त किया है कि वे कड़ी मेहनत कर आगे भी छात्र - छात्राओं को प्रेरित करते रहेंगे।बी. सी. ए. विभाग के समन्वयक डॉ. शशि पांडेय, विभागध्यक्ष प्रो० त्रिपुरारी कुमार, डॉ. नवलता, डॉ. रकीब अंसारी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनुपम किशोर.डॉ. योगेन्द्र कुमार, राजन कुमार वर्मा, प्रमोद रजक, प्रदीपरजक,प्रकाश रंजन इत्यादि ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल छात्र/छात्राओं को शुभकामना दिया है।