बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इनायत खान अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की ।उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि सभी टीका केंद्रों पर सतत निगरानी करना सुनिश्चित करें । सभी का केंद्रों पर जीविका ,सेविका ,सहायिका विकास मित्र इंदिरा आवास सहायक शिक्षकों आदि टीकाकरण स्थल पर प्रतिनिधि करना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया ।डी एम ने कहा कि प्रत्येक टीका केंद्रों पर टीका कर्मी समय पर पहुंच जाएं और सभी विभागों की कर्मचारियों का बेहतर समन्वय करते हुए लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। आज 18 टीका केंद्रों पर काफी संख्या में टीका दिया गया है । उन्होंने फिर कहा कि टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेविका,सहायिका ,जीविका शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
