मल्हीपुर पंचायत के लोहारा गांव में मनरेगा विभाग में काम करने वाले लोगों को मिल गया काम बहुत तेजी से कार्य चल रहा है मनरेगा विभाग के
क्यूल - गया रेलखंड पर किउल की ओर जा रही मेमो ट्रेन से मानपुर हॉल्ट के समीप एक युवक गिरने से मौत हो गई । घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई है ।इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह गया - क्यूल खंड पर शेखपुरा की ओर से आ रही मेमो ट्रेन से अचानक युवक ट्रेन के नीचे गिर गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा पिछले दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए शराब शुक्रवार को नष्ट कर दिए गए। नगर थाना में विनिस्ट्रीकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में 5,000 लीटर से ज्यादा शराब नष्ट किए गए। जिसमें विदेशी शराब की मात्रा कुछ ज्यादा थी। इस संबंध में अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विनीष्टी करण के पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की गई। इस मौके पर एसडीओ निशांत , अपर एसडीओ राजीव कुमार ,एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह और उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।बताया कि इस मौके पर 182 कांड के दर्ज शराब को नष्ट किया गया ।नष्ट किए गए जप्त शराब के मामले ज्यादातर पुलिस के थे। इस मौके पर का कांड के अनुसंधान में पुलिस कर्मी ने अधिकारियों की उपस्थिति में सबसे पहले जप्त किए गए शराब की मिलान की गई। उसके बाद उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
कोरोना के धीमी गति होने के बाद एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अब केस के निष्पादन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। एसपी ने अब सभी पुलिस पदाधिकारियों को आपराधिक मामलों के जांच में तेजी लाने को कहा है ।एसपी कार्तिकेय शर्मा कोरोना के महामारी संकटकाल के बाद लंबे समय के बाद पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिले के आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे ।अपराध गतिविधियों की समीक्षा के पूर्व एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों से कोरोना के दौरान उनके दर्द को बड़े ही ध्यान से सुना और अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती बढ़ाने और लोगों के साथ दोस्ताना संबंध स्थापित कर केस के निष्पादन में भी तेजी लाने को कहा है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को प्रत्येक शनिवार को थाना पर जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया गया है ।लोगों के भूमि विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने को कहा गया है। कोरोना के दूसरे लहर में जिले में कुल 17 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। इसमें यह भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब सभी ठीक हैं जिले के सभी पुलिस कर्मियों को टीका कृत कर दिया गया है। 75 प्रतिशत से ज्यादा पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव की दूसरी टीका भी दी जा चुकी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा प्रखंड के सुदूरवर्ती सुभानपुर गांव में हनुमान मन्दिर के प्राण - प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। कलश यात्रा में शामिल 151 की संख्या में महिलाओ ने अपने अपने सिर पर कलश लेकर देवी स्थान स्थित ख्याति प्राप्त प्राचीन कुंआ से जल भर कर जगजीवन पुर।,छोटी केनार होते गांव का परिक्रमा की। कलश यात्रा में डोल बाजा ,झंडा पताका लिए लोग जयकारा लगा रहे थे। कलश यात्रा में शामिल लोग गांव की परिक्रमा करते हुए हनुमान मन्दिर के निकट पहुंचे।जहां कलश यात्रा समाप्त हुआ। बाद में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा किया गया। साथ ही अगले 15 जुन तक के लिए अखंड कीर्तन शुरू हो गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय सिंह , संजय सिंह , रामबालक सिंह सहित अन्य उत्साही लोग पूजा सह कीर्तन स्थल पर रोशनी , पानी आदि का पुख्ता व्यवस्था किया है।
बिहार के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड से रंजीत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के बताया कि चेनारी के बेटी बीपीएससी परीक्षा पास करके बन गई डिप्टी कलेक्टर। चेनारी बाजार के मशहूर मैकेनिक कृष्णा कुमार गुप्ता के बेटी आरती कुमारी यह सरकारी स्कूल से अपना शिक्षा प्राप्त किया है 2007 में मैट्रिक पास की थी 2010 में इंटर पास 2013 में स्नातक पास उसके बाद दिल्ली पढ़ने के लिए चल गई थी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी प्रखंड के कई जगहों पर नल जल योजना के पाइप टूटने से उन लोगों के घर में पानी नहीं पहुंच पा रहे हैं चेनारी प्रखंड के अलग-अलग पंचायत के यह समस्या है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हाल के कुछ दिनों पहले राज्य सरकार द्वारा इस प्रखंड अंतर्गत नीमी और चरुआमां दोनों ग्राम पंचायत को मिलाकर नगर पंचायत में तब्दील किया गया था।जिसे लेकर बुधवार को बरबीघा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर के साथ कार्यालय को लेकर प्रखंड में बने सभी सरकारी भवनों का निरिक्षण किया गया। जिसके साथ साथ नगर पंचायत के सीमा सहित दोनों पंचायतों के गांवों का भी निरिक्षण किया गया। इस बाबत इसकी जानकारी देते अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया की शेखोपुर मुख्य बाजार के हॉस्पिटल समीप बने ई किसान भवन के बने बिल्डिंग में तत्कालीन नगर पंचायत कार्यालय के लिए चयनित किया गया है। वहां कार्यालय व्यवस्थित होते ही बरबीघा नगर पंचायत के सफाई कर्मी बृहस्पतिवार के दिन शेखोपुरसराय मुख्य बाजार पहुंचकर सफाई के काम करने में जुट गए ।इस बाबत शेखोपुरसराय के दुकानदारों में काफी खुशी देखी गई। बाजार में व्यापार कर रहे दुकानदारों में काफी खुशी का माहौल देखा गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डकैती के दौरान चाकू घोंप कर एक 50 वर्षीय व्यक्ति डाकूओं ने बुरी तरह घायल कर दिया।जिसे इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल में इलाज के लिए लखीसराय जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मसोढा गांव के 50 वर्षीय हरि यादव को लाया गया था । निजी अस्पताल में मौत के बाद शेखपुरा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ थाना अध्यक्ष लेकर आए। उन्होंने बताया कि डकैती के दौरान हरि यादव के चाकू से गोदकर घायल कर दी गई। सुबह में घर वालों को इसकी भनक लगी तो शेखपुरा में इलाज के लिए लेकर आए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि वे घर में अकेले रहते थे। एक बेटा बाहर कमाता है । जबकि दूसरा बेटा दूसरे घर में था और वह मानसिक रूप से कमजोर भी है। सुबह में लोगों को घायल होने की पता चला तो उनको इलाज के लिए लाया गया और उनका निधन हो गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर अस्पताल में एक अनोखे नवजात के जन्म सभी के आश्चर्य का केंद्र बना हुआ है। 7 महीने गर्भ में रहने के बाद इस बच्चे का जन्म यहां हुआ। हालांकि यह विचित्र बालक जीवित नहीं रह सका ।जबकि मां ठीक-ठाक है। इस संबंध में सदर अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के निकट के गांव कारे के राजू कुमार की पत्नी कंचन कुमारी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 वर्षीय कंचन की यह चौथी संतान थी । समय पूर्व 7 माह में ही प्रसव होने के कारण बालक को जिंदा नहीं बचाया जा सका। बालक अभी गर्भ में पूरी तरह विकसित भी नहीं हो पाया था। डॉक्टरों ने बालक के जन्म के बाद मां को स्वस्थ रखने में सफलता पाई है इस बीच इस अद्भुत बालक को देखने के लिए लोगों की भीड़ सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष के आसपास उमड़ रही है।
