हाल के कुछ दिनों पहले राज्य सरकार द्वारा इस प्रखंड अंतर्गत नीमी और चरुआमां दोनों ग्राम पंचायत को मिलाकर नगर पंचायत में तब्दील किया गया था।जिसे लेकर बुधवार को बरबीघा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर के साथ कार्यालय को लेकर प्रखंड में बने सभी सरकारी भवनों का निरिक्षण किया गया। जिसके साथ साथ नगर पंचायत के सीमा सहित दोनों पंचायतों के गांवों का भी निरिक्षण किया गया। इस बाबत इसकी जानकारी देते अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया की शेखोपुर मुख्य बाजार के हॉस्पिटल समीप बने ई किसान भवन के बने बिल्डिंग में तत्कालीन नगर पंचायत कार्यालय के लिए चयनित किया गया है। वहां कार्यालय व्यवस्थित होते ही बरबीघा नगर पंचायत के सफाई कर्मी बृहस्पतिवार के दिन शेखोपुरसराय मुख्य बाजार पहुंचकर सफाई के काम करने में जुट गए ।इस बाबत शेखोपुरसराय के दुकानदारों में काफी खुशी देखी गई। बाजार में व्यापार कर रहे दुकानदारों में काफी खुशी का माहौल देखा गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।