कोरोना के धीमी गति होने के बाद एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अब केस के निष्पादन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। एसपी ने अब सभी पुलिस पदाधिकारियों को आपराधिक मामलों के जांच में तेजी लाने को कहा है ।एसपी कार्तिकेय शर्मा कोरोना के महामारी संकटकाल के बाद लंबे समय के बाद पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिले के आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे ।अपराध गतिविधियों की समीक्षा के पूर्व एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों से कोरोना के दौरान उनके दर्द को बड़े ही ध्यान से सुना और अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती बढ़ाने और लोगों के साथ दोस्ताना संबंध स्थापित कर केस के निष्पादन में भी तेजी लाने को कहा है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को प्रत्येक शनिवार को थाना पर जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया गया है ।लोगों के भूमि विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने को कहा गया है। कोरोना के दूसरे लहर में जिले में कुल 17 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। इसमें यह भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब सभी ठीक हैं जिले के सभी पुलिस कर्मियों को टीका कृत कर दिया गया है। 75 प्रतिशत से ज्यादा पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव की दूसरी टीका भी दी जा चुकी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
