बुधवार को जिला लोजपा कार्यालय शौकत मंज़िल में लोजपा के बागी सांसदों व नेताओं के चेहरे पर कालिख पोतकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया गया। इस बाबत पार्टी जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने कहा कि पशुपति कुमार पारस, महबूब अली कैसर, प्रिंस राज, चंदन सिंह, वीणा देवी, इन पांचों गद्दारों को लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता कभी माफ नहीं करेंगे।इस कार्यक्रम की अगुवाई शेखपुरा जिला अध्यक्ष और शेखपुरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी लोजपा इमाम गजाली की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने कहा कि जिला लोक जनशक्ति पार्टी पूरे ताकत के साथ अपने चहेते जमुई लोकसभा सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ थी और हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 11:00 बजे दल्लू चौक शेखपुरा में इन पांचों गद्दारों का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में शेखर पासवान , मनोज पासवान , उमा शंकर सिंह , पवन मेहता , तरुण यादव , अनिल यादव , ताहा महविश मलिक , संतोष यादव , रंजीत यादव, अमजद अली , प्रवीण मिश्रा और लोजपा के कार्यकर्ता और चिराग पासवान के समर्थक मौजूद थे ।
उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के मेहुस मोड के निकट 5 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।जबकि शहर के अहियापुर मुशहरी में छापामारी के दौरान 33 लीटर देसी शराब को छोड़कर कारोबारी निकल भागने में सफल हो गया।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने किया।उन्होंने बताया कि मेहुस मोड से गिरफ्तार कारोबारी सतीश कुमार नालन्दा जिला अन्तर्गत सारे थाना क्षेत्र के कैला गांव निवासी कारू लाल यादव का पुत्र है। उसके पास से 750 एम एल मात्रा युक्त पांच बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर लिया है।उधर अहियापुर मुशहरी टोला से एक बोरे में बन्द 66 पाउच देशी शराब बरामद किया गया।हर पाउच में 5 सौ एम एल की मात्रा में देसी शराब भरा था।उन्होंने बताया कि शराब छोड़कर फरार हुए कारोबारी धर्मेंद्र मांझी के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।जबकि गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मौनसून की पहली झोंके ने हीं नगर परिषद की पोल खोल दी है। नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहे जलजमाव की स्थिति बन गई । कमिश्नरी बाजार के महादलित टोले लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है । इसी प्रकार सरकारी कार्यालय और सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य स्थापित हो गया है ।अनुमंडल कार्यालय प्रखंड कार्यालय में पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को भारी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार स्टेशन से सटे पुराने बस स्टैंड परिसर में कीचड़ हो जाने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने नगर परिषद को लॉकडाउन के दौरान जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की सलाह दी थी। यदि सलाह के अनुसार कार्य किए जाते हैं दो मानसून की पहली फुहार में नगर क्षेत्रकी स्थित नारकीय हो गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के नंदू शेरा के रामप्रवेश यादव के घर ढह जाने से राशन पताई और कपड़ा लाता बर्तन मिट्टी से जता गया है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के कॉलेज पुरानी सरकारी स्कूलो के भवनों पर भी सोलर प्लेट लगाए जाएंगे संबंधित विभाग आपस में बैठक कार्य कर योजना बनाएं साथ ही उर्जा का उपयोग इसके उत्पादक तथा उर्जा के बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करें इस खबर को सफलतापूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
सासाराम में लगातार भारी बारिश के बाद धर्मशाला रोड जलजमाव हो गया जिसके कारण दुकानदारों को और वाहनों को आने जाने में हो रही है परेशानी इस खबर को सफलता पूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें
कैमूर जिला में करमचट थाना के अंतर्गत बाराडीह गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति को मौत हो गया और 9 लोग झुलस गए। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
चेनारी प्रखंड के अंतर्गत पंचायत मल्हीपुर के ग्राम मल्हीपुर सिवान में वज्रपात गिरने से बॉबी यादव पिता बहादुर यादव के पुत्र का शरीर झुलस गया
चेनारी प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पंचायतों में लॉकडाउन खुलने के बावजूद करो ना टीकाकरण अभियान बहुत तेजी से कार्यक्रम किया जा रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
