मौनसून की पहली झोंके ने हीं नगर परिषद की पोल खोल दी है। नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहे जलजमाव की स्थिति बन गई । कमिश्नरी बाजार के महादलित टोले लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है । इसी प्रकार सरकारी कार्यालय और सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य स्थापित हो गया है ।अनुमंडल कार्यालय प्रखंड कार्यालय में पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को भारी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार स्टेशन से सटे पुराने बस स्टैंड परिसर में कीचड़ हो जाने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने नगर परिषद को लॉकडाउन के दौरान जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की सलाह दी थी। यदि सलाह के अनुसार कार्य किए जाते हैं दो मानसून की पहली फुहार में नगर क्षेत्रकी स्थित नारकीय हो गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।