बुधवार को जिला लोजपा कार्यालय शौकत मंज़िल में लोजपा के बागी सांसदों व नेताओं के चेहरे पर कालिख पोतकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया गया। इस बाबत पार्टी जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने कहा कि पशुपति कुमार पारस, महबूब अली कैसर, प्रिंस राज, चंदन सिंह, वीणा देवी, इन पांचों गद्दारों को लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता कभी माफ नहीं करेंगे।इस कार्यक्रम की अगुवाई शेखपुरा जिला अध्यक्ष और शेखपुरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी लोजपा इमाम गजाली की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने कहा कि जिला लोक जनशक्ति पार्टी पूरे ताकत के साथ अपने चहेते जमुई लोकसभा सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ थी और हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 11:00 बजे दल्लू चौक शेखपुरा में इन पांचों गद्दारों का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में शेखर पासवान , मनोज पासवान , उमा शंकर सिंह , पवन मेहता , तरुण यादव , अनिल यादव , ताहा महविश मलिक , संतोष यादव , रंजीत यादव, अमजद अली , प्रवीण मिश्रा और लोजपा के कार्यकर्ता और चिराग पासवान के समर्थक मौजूद थे ।
