बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल के द्वारा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड अंतर्गत माफो गांव निवासी और युवा समाजसेवी बड़े लाल सिंह को शेखपुरा जिला युवा जदयू के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।इस मनोनयन हेतु नव मनोनीत युवा जदयू जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया है । मालूम हो कि बड़े लाल सिंह माफो पंचायत के मुखिया सुनैना देवी के पुत्र हैं । नए जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवा जदयू शेखपुरा के सभी साथियों का सहयोग और स्नेह की वजह से मुझे इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त होगा । इसके लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह , बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा , शेखपुरा के पूर्व विधायक सह शेखपुरा जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार 'सोनी' को ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।उधर बड़ेलाल सिंह को युवा जदयू का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला जदयू के दर्जनों नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही आशा जताई है कि इनके नेतृत्व में पार्टी का विस्तार और मजबूती मिलेगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शुक्रवार की शाम शेखोपुर सराय - वारसलीगंज सड़क मार्ग पर जमुआमां गांव के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। बाईक से गिरने के बाद घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में भर्ती कराया गया ।जहां घायल महिला को डॉक्टर बिपिन कुमार के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । मृत महिला की पहचान नौरंगा गांव निवासी 50 वर्षीय राधा देवी के रूप में की गई वही जख्मी युवक दीपक कुमार 25 वर्ष के रूप में पहचान की गई इस संबंध में जानकारी देते हुए जख्मी युवक ने बताया कि बाइक पर सवार होकर अपने घर से माफी गांव अपने ननिहाल जा रहे थे। तभी अचानक जमुआमां गांव के समीप ब्रेकर आने से बाइक सवार चालक अपना संतुलन खो बैठा । जिसके कारण बाइक से नीचे गिर कर महिला की मौत हो गई। वही जख्मी युवक की काफी चोट लगी हुई है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार के सफल एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया गया ।इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारीयों के सहयोग से ही वे पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में सफल हो सके हैं । इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर के शंभू ,जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल ,मुकेश सिंह ,केदार साव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, मंडल अध्यक्ष भूपेश कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मंडल, युवा मोर्चा जिला प्रभारी आनंद प्रकाश ,ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी बलराम आनंद, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार, अंजनी कुमार ,रामजाने कुमार ,पंजाबी मोदी, पवन कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हसीबुर रहमान ,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ मणीकांत कुमार ,सूरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
महिदपुर पंचायत के
जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा के द्वारा बड़े पैमाने पर सैंपल की जांच एवं टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक के जिले में 67488 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें कुल पॉजिटिव केस 4667 पाई गई है। जिला का टोटल पॉजिटिव रेट 06.92% है। पिछले 24 घंटे में संक्रमित होने वाले मरीजों संख्या 01 है और 02 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं।अब तक जिले में 4574 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.1 % हो गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 57 रह गई है ,जिसमें जखराज स्थान कोविड केयर सेंटर में 09 एवं ओम आइसोलेशन में 48 व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 36 हो पहुंच गई है। जिले का मृत्यु दर 0.77% है। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी तक कि जिले में 76905 को टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 63185 और दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 13720 हो गई है।जिले में शत-प्रतिशत टीका अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों का समन्वय बेहतर ढंग से हो रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि अब जिले में सभी लोग को वैक्सीन लेने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रतिदिन काफी संख्या में टीकाकरण किया जा रहा है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला में कोविड-19 से निधन होने वाले के निकटतम आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान किए जा रहे हैं। बुधवार को शेखपुरा सदर प्रखंड में अंचल अधिकारी शेखपुरा के द्वारा मृतक शिव कुमार मांझी की पत्नी आशा कुमारी ,ग्राम जयमंगला ,सिरारी एव जोगेंद्र प्रसाद के पुत्र कृष्ण मुरारी प्रसाद ग्राम रमनू बिगहा पोस्ट मेहूस जिला शेखपुरा को चार - चार लाख रुपए का चेक प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इस राशि को अपने बाल बच्चों के पढ़ाई लिखाई और बेहतर भविष्य बनाने में लगाइए। इसकी जानकारी डीपीआरओ शेखपुरा ने पत्रकारों को दी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बुधवार को जिले में 37 स्थलों पर टीका महाअभियान केंद्र संचालित हुआ। डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह सिविल सर्जन ने बरबीघा प्रखंड के मालदह गांव में टीका महाअभियान का शुभारंभ किया । बुधवार को शेखपुरा, अरियरी एवं बरबीघा में 6-6 स्थानों पर टीकाकरण एवं चेवाडा,घाटकुसुंभा और शेखोपुरसराय 04 स्थलों पर विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। बरबीघा प्रखंड के विभिन्न स्थलों से 620 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। शेखपुरा प्रखंड में अब तक 633 टीकाकरण किया जा चुका है। 18 से ऊपर वाले 522 एवं 45 ऊपर वाले 111 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला में कोविड-19 उन्मूलन के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। बुधवार को शेखपुरा सदर प्रखंड में एम ओ आई सी डॉ अशोक कुमार सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ,अंचलाधिकारी ओम प्रकाश एवं रीता कुमारी सीडीपीओ ने संयुक्त रूप से चार कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से सैकड़ों व्यक्तियों को टीकाकरण दिया गया और जागरूक किया गया। शेखपुरा प्रखंड क्षेत्र में 650 व्यक्तियों को टीका लगाया गया ,जो अब तक का रिकॉर्ड है । इस बाबत डीपीआरओ ने बताया कि टीकाकरण के क्षेत्र में जो कर्मी या अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उनको जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशस्ति पत्र तथा अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। जिन चार व्यक्तियों को टीकाकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया,उसमे सर्वेश कुमार स्वास्थ्य प्रशिक्षक, प्रेमलता सिन्हा आशा फैसिलिटेटर कुसुंभा ,मंजेश कुमार जीविका ,एवम पूनम कुमारी आंगनवाड़ी केंद्र सेविका का नाम शामिल है।
प्रखंड के नवगठित नगर पंचायत चेवाड़ा के अस्थाई कार्यालय का उद्धाटन कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद शेखपुरा सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चेवाड़ा के द्वारा किया गया इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मुखिया लट्टु यादव चेवाड़ा, राजद नेता शंभू यादव शेखपुरा दयानंद चौधरी पूर्व मुखिया चेवाड़ा, रामनाथ केवट सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
