जिला में कोविड-19 से निधन होने वाले के निकटतम आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान किए जा रहे हैं। बुधवार को शेखपुरा सदर प्रखंड में अंचल अधिकारी शेखपुरा के द्वारा मृतक शिव कुमार मांझी की पत्नी आशा कुमारी ,ग्राम जयमंगला ,सिरारी एव जोगेंद्र प्रसाद के पुत्र कृष्ण मुरारी प्रसाद ग्राम रमनू बिगहा पोस्ट मेहूस जिला शेखपुरा को चार - चार लाख रुपए का चेक प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इस राशि को अपने बाल बच्चों के पढ़ाई लिखाई और बेहतर भविष्य बनाने में लगाइए। इसकी जानकारी डीपीआरओ शेखपुरा ने पत्रकारों को दी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।