भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार के सफल एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया गया ।इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारीयों के सहयोग से ही वे पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में सफल हो सके हैं । इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर के शंभू ,जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल ,मुकेश सिंह ,केदार साव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, मंडल अध्यक्ष भूपेश कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मंडल, युवा मोर्चा जिला प्रभारी आनंद प्रकाश ,ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी बलराम आनंद, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार, अंजनी कुमार ,रामजाने कुमार ,पंजाबी मोदी, पवन कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हसीबुर रहमान ,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ मणीकांत कुमार ,सूरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
