बिहार सरकार के विज्ञान एवम प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही शेखपुरा जिला में निर्माणाधीन इंजीनयरिंग कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले में आई टी आई कॉलेज और पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इन कॉलेजों में भी पढ़ाई कार्य शुरू किया जाएगा।वे रविवार को यहां स्थापित टाटा मोटर्स के विशाल सर्विस स्टेशन कैलाश मोटर्स के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंचे थे। टाटा मोटर्स के वर्क शॉप के संस्थापक एवम जेवी एम निदेशक संतोष कुमार ने उनका भव्य स्वागत किया ।पत्रकारों को उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में लोजपा में घमासान आपसी घरेलू मामला है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य का चतुर्दिक विकास हुआ है।मंत्री ने कहा कि शेखपुरा जिला से उनका और उनके परिवार का बचपन से लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्कशॉप के शुभारम्भ होने के बाद शेखपुरा ,नवादा ,जमुई ,लखीसराय जिलों के बड़े वाहनों को सर्विसिंग करवाने अब पटना और बेगूसराय नहीं जना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना के बाद इस जिले के सैकड़ों लोगों को इससे रोजगार मिल पाएगा।समारोह को क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट ने कहा कि मंत्री जी के घर के समान शेखपुरा जिला है। वे ज्यादा से ज्यादा विकास की धारा इस दिशा में मोड़ने में कमी नहीं करेंगे। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस नेता और नगर परिषद शेखपुरा के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव ने की।जबकि धन्यवाद ज्ञापन निदेशक संतोष कुमार यादव ने की। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ साथ बस ट्रक ऑनर एसोसिएशन के लोगो के साथ साथ भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
सदर प्रखंड अंतर्गत वाजिदपुर गांव में रसोई गैस रिसाव से किचेन में लगी आग से झुलसकर 50 वर्षीय मृत्युंजय साव बुरी तरह घायल हों गए।जिन्हे इलाज हेतु शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है ।सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्ति के शरीर का 40 प्रतिशत भाग बुरी तरह झुलस गया।सूत्रों ने बताया कि बीती रात्रि मच्छर मारने का अगरबत्ती जलाने के दौरान बगल के किचेन में हो रहे गैस रिसाव के कारण आग लग गई।जिसमे गृहस्वामी बुरी तरह झुलस गए।बाद में आसपास लोग आज बुझाने में सफलता अर्जित की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष मोहित प्रकाश ने शेखपुरा जिला अन्तर्गत सदर प्रखंड के पुरनकामा गांव निवासी एवम युवा नेता शशिरंजन को शेखपुरा जिला छात्र जनता दल यू का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।इनके मनोनयन पर जदयू के दर्जनों नेताओ ने इन्हे बधाई दी है।जदयू नेताओं ने आशा जताई है कि इनके नेतृत्व में छात्रों के बीच पार्टी संगठन का तेजी से विस्तार होगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भूमि विवाद में बदमाशो ने गोली मार दी। यह घटना हथियावा ओपी क्षेत्र के औधे गांव की है। बीते शाम को औधे गांव के महेश प्रसाद यादव अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, उसी समय बदमाशो ने गाली गलौज करते हुए उसे गोली मार दी। जांघ में गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुचाया। लेकिन सदर अस्पताल से डाक्टरों ने उसे बेहतर स्वास्थ्य सेवा को लेकर पावापुरी रेफर कर दिया। हलाकि सदर अस्पताल में डाक्टरों ने उसके शरीर से गोली निकाल दी है। इस सम्बन्ध में हथियावा ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर गांव के ही सुनील कुमार, लाल यादव,सिंटू यादव सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले की तहकीकात और आरोपी के गिरफ्तारी में जुट गयी है। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच गाव के 48 बीघे जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद है। इसमें से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है, भूमि विवाद अब जानलेवा रूप लेना शुरू कर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मल्हीपुर पंचायत के नंदू शेरा गांव में पिंटू यादव के रिमझिम रिमझिम बारिश होने से मिट्टी का घर गिर गया घर गिरने से उनके बहुत हुआ छाती राशन कपड़ा मिट्टी के घर गिरने से जता गया और गाय भैंस उसी घर में था उसके गंभीर चोट आया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है पंचायती राज्य में चुनाव लड़ने वाला प्रतिनिधियों को करो ना टीकाकरण और वैक्सीन नहीं लेने पर पंचायती चुनाव नहीं लड़ने का आदेश दिया जाएगा जिस व्यक्ति को चुनाव लड़ना है कोरोना टीकाकरण और वैक्सीन लगवाना होगा और अपना परिवार के साथ तब चुनाव में लड़ने का अनुमति दिया जाएगा पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शुक्रवार के दिन सिरारी ओपी पुलिस ने भादौंस बेलदरिया गांव में छापामारी कर देसी शराब बरामदगी के एक मामले में साल भर से फरार आरोपी व कारोबारी रामबालक केवट को गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक लीलाधर झा ने किया। उन्होंने बताया कि इसकी तलाश नगर थाना कांड संख्या 80/20 दिनांक 24/02/20 धारा 272,273 भा द वी एवम 30A बिहार मद्य निषेध एवम उत्पाद अधिनियम 2016 में थी । गिरफ्तार कारोबारी के घर से बीस लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया था ।लेकिन यह पुलिस को चकमा देकर निकल भागने में सफल हो गया था । गिरफ्तार कारोबारी स्वर्गीय भागीरथ केवट का पुत्र बताया गया है।जिसे पुलिस ने जेल भेज दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव पांची में दबंगों ने रास्ते मे बाँस गाड़ कर आने जाने के रास्ते को अवरुद्ध कर रखा हैं। इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण शिवदानी प्रसाद ने बताया कि मेरे अपने निजी जमीन पर आने जाने में भी महेश प्रसाद, विजय प्रसाद, अशोक प्रसाद ,बबलू महतों, राजीव महतों, विक्कू रंजन के द्वारा शिवदानी प्रसाद के परिवार बालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है । बृहस्पतिवार के दिन से हीं उनके बाहर निकलने के रास्ते मे बाँस लगा दिया गया है । इस को लेकर पंचायत के मुखिया पति को इस मामले से अवगत कराया गया है। जबकि शिवदानी महतों के द्वारा लिखित आवेदन देकर ग्राम पंचायत के सरपंच सहित मुखिया से न्याय की गुहार लगाई गई है ।ग्रामीण छोटे प्रसाद का कहना है कि कुछ व्यक्ति गांव में भी अपनी दंबगई के नाम से जाने जाते है ।अक्सर इस गाँव मे छोटी छोटी बातों पर हत्या , जानलेवा हमला होते रहता हैं। दबंगों को लेकर शिवदानी सिंह के पूरा परिवार डरा हुआ है। मालूम हो कि इस गांव में छोटी छोटी झगड़ों का बड़ा अंजाम दिया जाता है। उधर दबंगो ने उनके घर के आगे बाँस गाड़ रखा है ।उनका और उनके परिवार को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शुक्रवार को भदौंस गांव स्थित अपने मैके से अपना ससुराल लखीसराय जिला अन्तर्गत पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव वापस जाने के लिए ट्रेन पकड़ने शेखपुरा स्टेशन आईं एक महिला अनीता देवी का एक पांच वर्षीय पुत्र अंश कुमार रहस्यमय तरीके से प्लेटफार्म से गायब हो गया। इस घटना के बाद महिला और उसके परिवार वाले घंटो बालक की खोज स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में की ।लेकिन बालक का कोई अतापता नहीं चल सका।इस सम्बन्ध में महिला ने रेल थाना शेखपुरा को भी सूचना दी। रेल पुलिस भी बालक की खोजबीन की लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल पाया। सूत्रों ने बताया कि रामचन्द्रपुर गांव निवासी श्रीराम सिंह की पत्नी अनीता अपने दो पुत्रों अंकित ,9,वर्ष और अंश कुमार ,5 वर्ष को अपने साथ लेकर मैके आई थी। शुक्रवार को वह ससुराल जाने हेतु गया - किऊल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने शेखपुरा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने में विलम्ब रहने के कारण महिला अपने दोनो पुत्र के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान दोनों पुत्र प्लेटफार्म पर खेलने लगा। खेलने के क्रम में एक बालक अंश कुमार गुम हो गया।इधर बालक की मां की हालत रोते रोते खराब हो चुकी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर प्रखंड के मखदूम शाह मजार मटोखर में कोविड-19 महामारी के नियम का खुलेआम उल्लंघन लगातार जारी है। कोविड-19 में किसी धार्मिक स्थल पर भीड़भाड़ और मेला नहीं लगाना है । लेकिन यहां हर शुक्रवार को मेले का आयोजन हो रहा है । समिति के लोगों की भी इस में सहभागीता होती है।पिछले शुक्रवार को भी दो गांव के बीच में जमकर मारपीट हुई थी ।जबकि इस शुक्रवार को भी दो गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोगों को जमकर पीटा गया है। मारपीट की घटना बिहटा एवं पैन गांव के लोगों के बीच हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी में स्थानीय लोगों ने बताया कि पैन गांव और बिहटा गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोट लगी है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग भी इसमें घायल हो गए हैं। महिलाओं के साथ ही मारपीट की गई है। वहीं इस मारपीट की घटना की सूचना स्थानीय नगर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक को हिरासत में भी लिया। परंतु पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि कोविड-19 में इस तरह के भीड़ लगाने के प्रतिबंध का भी यहां खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और मारपीट की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
