मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस ने पिछले तीन माह से शहर में लगातार बाईक चोरी की घटनाओं से परेशान होकर उसपर नकेल कसने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस अभियान में खासकर दोपहिया वाहनों के उपर पुलिस विशेष नजर केंद्रित की है।मालूम हो कि गत तीन माह में शहर से 15 से अधिक बाईक की चोरी हो चुकी है।गिरोह के लोग पहले चोरी की घटना को रात में दिया करते थे।लेकिन हाल के कुछ दिनों से गिरोह के बदमाश बुलन्द हौसले के साथ भीड़ भरे बाजार से दिनदहाड़े बाईक को चुरा कर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश करते नजर आ रहे। थे। इस बाबत बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि बाईक चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान जगह जगह शुरू किया गया है।मंगलवार को थाना चौक के समीप दारोगा रंजीत कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कई वाहनों के चालकों से जुर्माना वसूल किया गया। जबकि कई संदिग्ध बाईक को पुलिस निगरानी में रखा गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के चरुआमा गांव निवासी कामरान आलम जो मंगलबार दिन अपने पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर अपने गाँव से पटना जा रहा था ।तभी बिहारशरीफ से पटना के लिये श्रमजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दरमियान अचानक उसका पैर फिसलने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया ।तेज रफ्तार गाड़ी के चपेट में आने से उसके चेहरे पर काफी गंभीर चोट पहुंची है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएमसीएच भेजा गया जहां की उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है । घायल कमरान के घरवाले भी काफी चिंतित हैं। जबकि कमरान के पिता और उनके भाई दोनों पटना पहुंच चुके हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर बस स्टैंड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मल्हीपुर गाँव निवासी कमलेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी चौराहे ग्राम के सिवान में आज सुबह 5:30 पर बारिश और आकाशी बिजली गिरने से 3 भैंस की मौत हो गई चौराही सिवान में 20 से 25 वॉइस किसान चरा रहे थे अकाशी बिजली गिरने से मौत हो गया यह सरकार से दरखास किया है यही हमारा जिया का थी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सरकार की नजरें नल जल पर बहुत ज्यादा है कि वह हर घर में नल का जल पहुंचाना चाहते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो मल्हीपुर गांव में वार्ड संख्या आठ में किसी भी घर को नहीं मिल रहा है नल का जल वही लोगों से बातचीत हुई उन्होंने कहा कि अपना मनमानी करते हैं जो मन करता है तब टंकी में पानी देते हैं और नहीं भी देते हैं और अभी एक महीना से पानी नहीं आ रहा है लोगों का कहना है कि मन लगाकर का होगा कि जब उसमें पानी ही नहीं आएगा इस खबर को विस्तारपूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें।
कृषि विश्व विधालय सबौर के कुलपति आरके सुहाने सोमवार को जिला कृषि विज्ञानं केंद्र पहुचे। यहाँ केंद्र पर कृषि वैज्ञानिको के साथ विचार विमर्श के बाद चेवाडा में चलाये जा रहे आधुनिक खेती का जायजा भी लिया। उन्होंने जिला कृषि विज्ञानं केंद्र में संचालित मौसम मापक यंत्र के आधुनिकीकरण कार्य का उद्धाटन किया। इस नए संयंत्र से अब यहाँ स्थानीय स्तर पर मौसम के बारे में सभी प्रकार की जानकारी संग्रहित व् विश्लेषित किया जा सकेगा। जिला स्तर पर तामपान के साथ साथ आदर्ता बर्षा पूर्वानुमान, बर्षपात, हवा की गति, रुख आदि सभी की जानकारी सही सही और ससमय प्राप्त हो सकेगा । अपने एक दिवसीय दौरा के क्रम में उन्होंने यहाँ किसानो को खेती से जुड़े कार्यो में नए उधम शुरू कर आमदनी बढाने के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। जिले के अरियरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञानं केंद्र के पौधशाला का भी उन्होंने निरिक्षण किया। उन्होंने इसे यहाँ स्थानीय स्तर पर किसानो के लिए और उपयोगी बानाने पर जोड़ दिया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से जिले में बनाये जा रहे कृषि यंत्र बैंक के बारे में भी जानकारी ली। इस बैंक के माध्यम से किसानो का समूह 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र लेकर अपनी खेती बाड़ी में उसका उपयोग सामूहिक तौर पर कर सकते है। जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त सिन्हा ने उन्हें जानकारी दी कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में इस प्रकार के बैंक का गठन कर लिया गया है। कुलपति के यहाँ पहुचने पर कृषि विज्ञानं केंद्र में काफी चहलपहल बनी रही।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार के दिन शेखोपुरसराय थाना केे नए थाना अध्यक्ष के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने पदभार संभाला। थानेदार का कमान संभालते हुए उन्होंने कहा है कि अपराध पर नियंत्रण रखने का कार्य किया जाएगा। किसी प्रकार का अपराध किस्म के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत साइबर क्राइम गिरोह के बदमाश और अन्य अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने वैसे अपराधियों के बारे में लोगों से गुप्त सूचना देने की अपील की । ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा।मालूम हो कि एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रमोद कुमार को चेवाडा के थाना अध्यक्ष पद से हटा कर इस थाना की जिम्मेवारी सौंपी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
7 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा योग करें और निरोग रहे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से पूरी दुनिया योग कर स्वास्थ्य लाभ उठा रहा है । योग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने एक सूत्र में सभी को संजोने का काम किया है । योग प्रशिक्षक रितेश आर्या एवं संटू राज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के योग सिखाएं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार महामंत्री संजय कुमार और कारु सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत प्रभाकर, मनोज कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल युवा मोर्चा भागलपुर जिला प्रभारी आनंद प्रकाश चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मणिकांत, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार , जिला प्रवक्ता मनोज तूफानी,मंडल अध्यक्ष भूपेश कुमार, युवा मोर्चा के राम जाने कुमारआप संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हसीब उर रहमान पंचायती राज के जिला संयोजक अजय कुमार कोषाध्यक्ष रामप्रसाद विन्द सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चकंदरा रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आनलाइन योग आयोजित किया गया।यह व्यवस्था कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए की गई। जैसा कि विदित है चाहे बात लोकहित की हो,समाज हित की हो,देश हित की हो या वैश्विक हित की हो डीएवी परिवार हमेशा बढ़कर कर हिस्सा लिया है। कोरोनावायरस जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए सोसल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ वैदिक परम्परा के अनुसार हवन से किया गया| तत्पश्चात योग आरंभ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य के साथ विद्यालय के शिक्षक,छात्र तथा अभिभावक गण ने भी आनलाइन योग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार सिंह कहा कि योग दिवस मनाने के पीछे लोगों को रोग से मुक्ति दिलाते हुए स्वस्थ्य स्वास्थ्य की कामना है। जैसा कि योग की अवधारणा ही है करें योग रहे निरोग। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि योग ऐसा माध्यम है जिससे तन -मन का व्यायाम हो जाता है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा मानना चाहिए और प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि स्वस्थ्य मस्तिष्क के लिए स्वस्थ्य शरीर बना रहे। इस अवसर पर विद्यालय की योग शिक्षिका विद्या ने सभी को अनेक प्रकार के आसन करवाया। कार्यक्रम का समापन शान्ति पाठ से हुआ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने शेखोपुरसराय थाना के थानाध्यक्ष पद पर कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आनंद का शेखोपुरसराय थाने से तबादला कर पुलिस मुख्यालय शेखपुरा है। जबकि उनके स्थान पर चेवाडा के थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार को नया थाना अध्यक्ष बनाकर भेजा है। इस बाबत एसपी ने कहा कि प्रशिक्षु डीएसपी का थानेदार के रूप में प्रशिक्षण अवधि पूरा हो जाने के कारण उन्हें लाइन बुला लिया गया है। मालूम हो कि डीएसपी कल्याण आनंद को शेखोपुरसराय थाने का थाना अध्यक्ष पद का पदभार संभालने के बाद इस थाने में साइबर अपराधी की गतिविधियों काफी हद तक अंकुश लगा था । कम समय के कार्यकाल में ही उन्होंने कई साइबर अपराधियों के साथ-साथ शराब माफिया हत्या एवं अन्य मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया था ।उधर मिली जानकारी के अनुसार एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नगर थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा को चेवाडा का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उधर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने चेवाडा के नए थाना अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कर लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
