अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चकंदरा रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आनलाइन योग आयोजित किया गया।यह व्यवस्था कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए की गई। जैसा कि विदित है चाहे बात लोकहित की हो,समाज हित की हो,देश हित की हो या वैश्विक हित की हो डीएवी परिवार हमेशा बढ़कर कर हिस्सा लिया है। कोरोनावायरस जैसे वैश्विक महामारी ‌को देखते हुए सोसल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ वैदिक परम्परा के अनुसार हवन से किया गया| तत्पश्चात योग आरंभ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ‌ के साथ ‌विद्यालय के शिक्षक,छात्र तथा अभिभावक गण ने भी आनलाइन योग ‌किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार सिंह कहा कि योग दिवस मनाने के पीछे लोगों को रोग से मुक्ति दिलाते हुए स्वस्थ्य स्वास्थ्य की कामना है। जैसा कि योग की अवधारणा ही है करें योग रहे निरोग। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि योग ऐसा माध्यम है जिससे तन -मन का व्यायाम हो ‌जाता‌ है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा मानना चाहिए और प्रतिदिन योग करना‌ चाहिए ताकि स्वस्थ्य मस्तिष्क के लिए स्वस्थ्य शरीर बना रहे। इस अवसर पर विद्यालय की योग शिक्षिका विद्या ने सभी को अनेक प्रकार के आसन करवाया। कार्यक्रम का समापन शान्ति पाठ ‌से हुआ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।