मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस ने पिछले तीन माह से शहर में लगातार बाईक चोरी की घटनाओं से परेशान होकर उसपर नकेल कसने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस अभियान में खासकर दोपहिया वाहनों के उपर पुलिस विशेष नजर केंद्रित की है।मालूम हो कि गत तीन माह में शहर से 15 से अधिक बाईक की चोरी हो चुकी है।गिरोह के लोग पहले चोरी की घटना को रात में दिया करते थे।लेकिन हाल के कुछ दिनों से गिरोह के बदमाश बुलन्द हौसले के साथ भीड़ भरे बाजार से दिनदहाड़े बाईक को चुरा कर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश करते नजर आ रहे। थे। इस बाबत बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि बाईक चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान जगह जगह शुरू किया गया है।मंगलवार को थाना चौक के समीप दारोगा रंजीत कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कई वाहनों के चालकों से जुर्माना वसूल किया गया। जबकि कई संदिग्ध बाईक को पुलिस निगरानी में रखा गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।