शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के चरुआमा गांव निवासी कामरान आलम जो मंगलबार दिन अपने पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर अपने गाँव से पटना जा रहा था ।तभी बिहारशरीफ से पटना के लिये श्रमजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दरमियान अचानक उसका पैर फिसलने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया ।तेज रफ्तार गाड़ी के चपेट में आने से उसके चेहरे पर काफी गंभीर चोट पहुंची है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएमसीएच भेजा गया जहां की उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है । घायल कमरान के घरवाले भी काफी चिंतित हैं। जबकि कमरान के पिता और उनके भाई दोनों पटना पहुंच चुके हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
