एसपी कार्तिकेय शर्मा ने शेखोपुरसराय थाना के थानाध्यक्ष पद पर कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आनंद का शेखोपुरसराय थाने से तबादला कर पुलिस मुख्यालय शेखपुरा है। जबकि उनके स्थान पर चेवाडा के थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार को नया थाना अध्यक्ष बनाकर भेजा है। इस बाबत एसपी ने कहा कि प्रशिक्षु डीएसपी का थानेदार के रूप में प्रशिक्षण अवधि पूरा हो जाने के कारण उन्हें लाइन बुला लिया गया है। मालूम हो कि डीएसपी कल्याण आनंद को शेखोपुरसराय थाने का थाना अध्यक्ष पद का पदभार संभालने के बाद इस थाने में साइबर अपराधी की गतिविधियों काफी हद तक अंकुश लगा था । कम समय के कार्यकाल में ही उन्होंने कई साइबर अपराधियों के साथ-साथ शराब माफिया हत्या एवं अन्य मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया था ।उधर मिली जानकारी के अनुसार एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नगर थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा को चेवाडा का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उधर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने चेवाडा के नए थाना अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कर लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।