7 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा योग करें और निरोग रहे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से पूरी दुनिया योग कर स्वास्थ्य लाभ उठा रहा है । योग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने एक सूत्र में सभी को संजोने का काम किया है । योग प्रशिक्षक रितेश आर्या एवं संटू राज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के योग सिखाएं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार महामंत्री संजय कुमार और कारु सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत प्रभाकर, मनोज कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल युवा मोर्चा भागलपुर जिला प्रभारी आनंद प्रकाश चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मणिकांत, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार , जिला प्रवक्ता मनोज तूफानी,मंडल अध्यक्ष भूपेश कुमार, युवा मोर्चा के राम जाने कुमारआप संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हसीब उर रहमान पंचायती राज के जिला संयोजक अजय कुमार कोषाध्यक्ष रामप्रसाद विन्द सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।