शुक्रवार की शाम शेखोपुर सराय - वारसलीगंज सड़क मार्ग पर जमुआमां गांव के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। बाईक से गिरने के बाद घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में भर्ती कराया गया ।जहां घायल महिला को डॉक्टर बिपिन कुमार के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । मृत महिला की पहचान नौरंगा गांव निवासी 50 वर्षीय राधा देवी के रूप में की गई वही जख्मी युवक दीपक कुमार 25 वर्ष के रूप में पहचान की गई इस संबंध में जानकारी देते हुए जख्मी युवक ने बताया कि बाइक पर सवार होकर अपने घर से माफी गांव अपने ननिहाल जा रहे थे। तभी अचानक जमुआमां गांव के समीप ब्रेकर आने से बाइक सवार चालक अपना संतुलन खो बैठा । जिसके कारण बाइक से नीचे गिर कर महिला की मौत हो गई। वही जख्मी युवक की काफी चोट लगी हुई है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
