जिला में कोविड-19 उन्मूलन के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। बुधवार को शेखपुरा सदर प्रखंड में एम ओ आई सी डॉ अशोक कुमार सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ,अंचलाधिकारी ओम प्रकाश एवं रीता कुमारी सीडीपीओ ने संयुक्त रूप से चार कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से सैकड़ों व्यक्तियों को टीकाकरण दिया गया और जागरूक किया गया। शेखपुरा प्रखंड क्षेत्र में 650 व्यक्तियों को टीका लगाया गया ,जो अब तक का रिकॉर्ड है । इस बाबत डीपीआरओ ने बताया कि टीकाकरण के क्षेत्र में जो कर्मी या अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उनको जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशस्ति पत्र तथा अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। जिन चार व्यक्तियों को टीकाकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया,उसमे सर्वेश कुमार स्वास्थ्य प्रशिक्षक, प्रेमलता सिन्हा आशा फैसिलिटेटर कुसुंभा ,मंजेश कुमार जीविका ,एवम पूनम कुमारी आंगनवाड़ी केंद्र सेविका का नाम शामिल है।
