पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा पिछले दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए शराब शुक्रवार को नष्ट कर दिए गए। नगर थाना में विनिस्ट्रीकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में 5,000 लीटर से ज्यादा शराब नष्ट किए गए। जिसमें विदेशी शराब की मात्रा कुछ ज्यादा थी। इस संबंध में अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विनीष्टी करण के पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की गई। इस मौके पर एसडीओ निशांत , अपर एसडीओ राजीव कुमार ,एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह और उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।बताया कि इस मौके पर 182 कांड के दर्ज शराब को नष्ट किया गया ।नष्ट किए गए जप्त शराब के मामले ज्यादातर पुलिस के थे। इस मौके पर का कांड के अनुसंधान में पुलिस कर्मी ने अधिकारियों की उपस्थिति में सबसे पहले जप्त किए गए शराब की मिलान की गई। उसके बाद उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।