सदर अस्पताल में एक अनोखे नवजात के जन्म सभी के आश्चर्य का केंद्र बना हुआ है। 7 महीने गर्भ में रहने के बाद इस बच्चे का जन्म यहां हुआ। हालांकि यह विचित्र बालक जीवित नहीं रह सका ।जबकि मां ठीक-ठाक है। इस संबंध में सदर अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के निकट के गांव कारे के राजू कुमार की पत्नी कंचन कुमारी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 वर्षीय कंचन की यह चौथी संतान थी । समय पूर्व 7 माह में ही प्रसव होने के कारण बालक को जिंदा नहीं बचाया जा सका। बालक अभी गर्भ में पूरी तरह विकसित भी नहीं हो पाया था। डॉक्टरों ने बालक के जन्म के बाद मां को स्वस्थ रखने में सफलता पाई है इस बीच इस अद्भुत बालक को देखने के लिए लोगों की भीड़ सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष के आसपास उमड़ रही है।