डकैती के दौरान चाकू घोंप कर एक 50 वर्षीय व्यक्ति डाकूओं ने बुरी तरह घायल कर दिया।जिसे इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल में इलाज के लिए लखीसराय जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मसोढा गांव के 50 वर्षीय हरि यादव को लाया गया था । निजी अस्पताल में मौत के बाद शेखपुरा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ थाना अध्यक्ष लेकर आए। उन्होंने बताया कि डकैती के दौरान हरि यादव के चाकू से गोदकर घायल कर दी गई। सुबह में घर वालों को इसकी भनक लगी तो शेखपुरा में इलाज के लिए लेकर आए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि वे घर में अकेले रहते थे। एक बेटा बाहर कमाता है । जबकि दूसरा बेटा दूसरे घर में था और वह मानसिक रूप से कमजोर भी है। सुबह में लोगों को घायल होने की पता चला तो उनको इलाज के लिए लाया गया और उनका निधन हो गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
