जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा के द्वारा बड़े पैमाने पर सैंपल की जांच एवं टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक के जिले में 63078 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें कुल पॉजिटिव केस 4623 पाई गई है। जिला का टोटल पॉजिटिव रेट 7.33% है । प्रखंडों में सक्रिय मरीजों की संख्या आरियरी 12,बरबीघा 01 चेवाड़ा 02, घाट कुसुंबा 02, शेखोपुरसराय 01 एवं शेखपुरा में 14 संक्रमित व्यक्ति हैं।पिछले 24 घंटे में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या मात्र तीन है और 24 घंटे में 06 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं।अब तक जिले में 4545 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 98.31% हो गया है, जो कि राज्य स्तर से भी अधिक है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 42 रह गई है ,जिसमें जखराज स्थान कोविड केयर सेंटर में 09 एवं ओम आइसोलेशन में 33 व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 29 हो पहुंच गई। है जिले का मृत्यु दर 0.63% है। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी तक कि जिले में 70000 को टीकाकरण किया जा चुका है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।