जिला पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जगहों से लगभग 300 लीटर देसी - विदेशी शराब के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के कारोबार में इन लोगों के द्वारा प्रयोग किए जा रहे 6 छोटे-बड़े वाहन भी जब्त किए गए हैं। देसी शराब बनाने के लिए इन शराब तस्करों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे हैं । 8 कार्टून किसमिस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर क्षेत्र के दो मोहल्ले में किया है। कोरोना के दूसरे लहर के दौरान लोग जहां लोग डाउन की नियमों का पालन करते हुए घरों में कैद हैं। वही शराब कारोबारी शराब का जखीरा जमा करने में लगे हुए थे। एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर पुलिस भी इन पर कड़ी नजर रखे हुए थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शेखपुरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली अवैध शराब कारोबारियों के द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल से 500 मीटर आगे ताड़ के वृक्ष के पास शराब का कारोबार चल रहा है। साथ ही नगर क्षेत्र के बुधौली में ब्रह्मदेव यादव के घर में भी शराब का बहुत बड़ा जखीरा रखा हुआ है। पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में ब्रह्मदेव यादव के घर से कुल 288 लीटर विदेशी शराब जबकि संस्कार पब्लिक स्कूल के पास से 10•8 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। ब्रह्मदेव यादव के घर से 8 कार्टून किसमिस भी बरामद किया गया ।छापामारी के दौरान पुलिस ने ब्रह्मदेव यादव के अलावा रोहित कुमार दास, शुभ राज करण, रोहित कुमार, महेश कुमार और गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दो कार एक पश्चिम बंगाल के नंबर वाली और एक महाराष्ट्र के नंबर वाली, एक अपाचे मोटरसाइकिल, दो पल्सर और एक लूना मोटरसाइकिल बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर किए गए इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।कारोबारी पर पुलिस को पहले से नजर थी। एसपी द्वारा बिछाए जाल में में यह सभी फंस गए। बाद में गहन पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
