सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल शेखपुरा में सैकड़ों पौधे लगाए गए और लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया ।उन्होंने बताया कि सदर हॉस्पिटल के परिसर में आम, पीपल, कसेली अशोक आदि के सैकड़ों पौधे लगाए गए। हर परिसर हरा परिसर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृत संकल्प है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण के महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराया गया ।उन्होंने बताया कि हरे पेड़ पौधे पर ही हमारा मानव जीवन निर्भर करता है। जितने अधिक पौधे होंगे उतना ही हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर होगा जिससे बीमारियां भी कम होगी। आज समाज के सभी लोगों को आगे बढ़कर पेड़ पौधे का महत्व जाना होगा और बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी करना होगा इससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।
