शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन के अवसर पर शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र से राजद विधायक विजय सम्राट ने पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान एक सौ पौधा लगाया गया। विधायक ने जिला वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति अपने घर के प्रत्येक सदस्य के नाम पर एक वृक्ष का पौधा लगाए और उसका देखभाल करें।इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाध्यक्ष वैश्य सोनू साव, अल्पसंख्क जिलाध्यक्ष आरिज खान, निवास सिंह, सतपाल यादव, पंकज सिंघ, रामगुलाम यादव, विनय यादव, एवम अन्य मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
