शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चरुआमा पंचायत के डीलर जगदीश रविदास की मनमानी चरम सीमा पर है ऐसा लगता है कि उन्हें वरीय अधिकारी का कोई डर भय नहीं है। एक दिन पूर्व डीलर जगदीश रविदास का वीडियो वायरल हुआ था ।जिसमें डीलर के द्वारा वीडियो में कहा जा रहा है कि अधिकारियों को कमीशन दिया जाता है ।जिसके कारण ग्रामीणों को राशन से वंचित रखा जा रहा है। इस वीडियो वायरल की जांच पड़ताल करने के बाद जिलाधिकारी इनायत खान ने संज्ञान लिया था जिसमें की शेखोपुरसराय प्रखंड के सीईओ अलका कुमारी को जांच करने का आदेश दिया गया था ।लेकिन सीईओ अलका कुमारी के द्वारा सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है ।जिसके चलते ग्रामीणों के बीच आक्रोश व्याप्त हो गया ।इस संबंध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि डीलर जगदीश रविदास के द्वारा 15 सौ रुपए राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लिया गया था ।ग्रामीण शंभू प्रसाद शंकर प्रसाद अशोक प्रसाद कांग्रेश प्रसाद आदि ने बताया कि शेखूपुर डीह गांव के अपने चेहते खेती को बुलाकर राशन दिया जा रहा है ।जबकि सुगिया गांव के ग्रामीणों को राशन से वंचित रखा जा रहा है ।ग्रामीण ने कहा कि अगर इस दिशा में अधिकारियों के द्वारा कोई पहल नहीं किया जाएगा तो आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
