शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसको शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनरेगा के तहत सभी पंचायतों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया गया ।हरे पेड़ पौधे पर भी हमारा जीवन निर्भर करता है।सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले वासियों से बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की अपील किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के महत्व के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए आज सभी पंचायत सरकार भवनों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।आज वैश्विक महामारी में ऑक्सीजन गैस के महत्त्व जगजाहिर हो गया है। कोविड संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन गैस वरदान साबित हुआ है ।जिसके लिए सरकार को काफी प्रयास करना पड़ा ।लेकिन हरे पेड़ पौधे स्वत: मानव जीवन को ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति करते रहते हैं।