जिला प्रशासन ने सडक और बाजारों में मास्क टोका टोकी अभियान चलाया।. इस दौरान नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना मास्क वालो से जुरमाना भी वसूल किया गया। इन सभी को मास्क पहनने और दूरी बनाये रखने को लेकर जागरूक भी किया गया। लॉकडाउन 04 के शुरुआत से बाज़ार क्षेत्र में खरीदारों की भीड़ भी कम देखी गयी। परन्तु लोगो की लापरवाही फिर भी कम नहीं हो पा रही है। बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के बाज़ार क्षेत्र में घूमते देखे गए। लॉकडाउन 04 के नियमो के सख्ती से अनुपालन के लिए जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के अधिकारी पुलिस के साथ नगर क्षेत्र में मास्क टोका टोकी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बिना मास्क और बिना कारण बाज़ार में घूम रहे लोगो में अफरातफरी मच गयी।. लोग बाज़ार छोड़कर घर की राह पकड़ी। लेकिन इस बीच मुस्तैद अधिकारियो ने बिना मास्क वालो से जुर्माना लेने का काम जारी रखा। अधिकारियो द्वारा जुरमाना के बाद उन्हें दो दो मास्क प्रयोग करने के लिए दिए जा रहे थे। लॉकडाउन 04 में दुकान की अवधि दोपहर बाद दो बजे कर देने से खरीदारी के लिए लोगो में आपाधापी कम हो गई है। इसके पूर्व दुकान निर्धारित 10 बजे तक खुलने के कारण एक साथ बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ रही थी।. भीड़ के कारण बजार क्षेत्र में दूरी के नियमो की धज्जिया उड़ रही थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।