"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा केला की रोपाई के लिए उपयुक्त समय के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि सो रही 14 वर्षीय किशोरी को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान बोकारो में मौत।

Transcript Unavailable.

गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने शुक्रवार को  राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उनसे अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराकर समाधान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया. उन्होंने राज्यपाल को इस बात से अवगत कराया कि गोमिया डिग्री कॉलेज करीब साढ़े आठ सौ विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, बावजूद इसके बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. डिग्री कॉलेज में पेयलापूर्ति की समस्या तो है ही एप्रोच रोड भी नहीं है. उन्होंने बताया कि नियमित शिक्षक के साथ-साथ शिक्षकेत्तर कर्मियों का भी अभाव है. झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का गोमिया में स्टडी सेंटर खोलने की जरूरत है. उन्होंने राज्यपाल को इस बात से अवगत कराया कि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई किए जाने की जरूरत है. बताया कि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परिसर में विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को लंबे समय से ढक  रखा हुआ. इसका अनावरण किया जाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पीके राय, एस एस एलएनटी, आरएसपी कॉलेज व बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में पीजी की  पढ़ाई बंद है, जिसे शुरू करने की जरूरत है यहां प्रयोगशाला और लाइब्रेरी का भी अभाव है. गोमिया विधायक ने कोल्हान विश्वविद्यालय में  सहायक प्राध्यापकों को चयन के बाद भी आठ माह से नियुक्ति पत्र नहीं मिलने की जानकारी दी. उन्होंने राज्यपाल से 14 मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उत्क्रमित करने की दिशा में भी कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई. कहा कि हुरलुंग,  कंडेर ,बड़की सिधावारा, रहावन, तिलैया, चूटू, चिदरी, केरी,हजारी, खखंडा,डुमरी बिहार, कुरको,मुरहुल सुदी व चरगी आदि इलाकों में यह स्कूल है. उन्होंने बताया कि इंटर की पढ़ाई भी लंबे समय से बंद है जिसे चालू करने की जरूरत है. उन्होंने राज्यपाल से झारखंड राज्य में प्राथमिक स्तर किए जा रहे भाषायी सर्वेक्षण में कुड़मी  समुदाय की कुडमाली भाषा को दर्ज करने पर भी चर्चा की

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे,एम्.रंगीला ने बताया कि बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के बगदा निवासी कला समीक्षक व् लेखक लेखक मनोज कुमार कपडदार की पुस्तक आदिवासी के कला परम्परा को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स में स्नातक के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र गत 25 जून से लेकर 24 जुलाई तक चलने वाले मतदाता संक्षिप पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के  मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 के तहत पड़ने वाले मतदान केंद्र संख्या 236, 240, 251 और 252 का निरीक्षण किया गया. इन मतदान केंद्रों के बीएलओ व  पर्यवेक्षक की ओर से घर -घर किए जा रहे सर्वे का निरीक्षण किया.

बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष जयदेव राय के निर्देश पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सफल बनाने को ले कर एक बैठक की गयी. आगामी 15 जुलाई को गोमिया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मान समारोह पेटरवार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस समरोह में मुख्य रूप से सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक सह कार्यक्रम संयोजक बिरंची नारायण, विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी मौजूद रहेंगे.  बैठक में कार्यकर्ता सम्मान समारोह के संयोजक लक्ष्मण कुमार नायक, सह संयोजक अनिल स्वर्णकार, आनंद महतो, परमेश्वर नायक, प्रदीप कुमार नायक, अनिल जायसवाल, मोहन राम, बिनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

दोस्तों, कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखकर इस गर्मी में अपने शरीर के साथ साथ घर को भी बनाएं थोडा ठंडा ठंडा, कूल कूल | कैसे? आइये इस कार्यक्रम में जानते है |

पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सांसद- विधायक कार्यालय कक्ष में गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने सीओ अशोक राम के साथ आपदा से संबंधित मामले को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान अंचल अधिकारी अशोक राम ने विधायक लंबोदर महतो को बताया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित अभिलेख अनुमंडल कार्यालय बेरमो मुख्यालय तेनुघाट भेज दिया गया. समीक्षा के दौरान विधायक ने पाया कि सड़क दुर्घटना के शिकार हुए 10, सर्पदंश के 01 वज्रपात के 01 और नदी, तालाब, डोभा और कुंए में गिरने से हुई मौत के 8 मामले लंबित है. जिसके कारण उनके आश्रितों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा राशि नही मिल पाई है. इस मामले को लेकर विधायक ने बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी और जिला आपदा पदाधिकारी से बात कर   जल्द मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया. विधायक ने अनुमंडल पदाधिकारी से कसमार का मामला उठाते हुए कहा कि कसमार अंचल में आपदा से संबंधित अभिलेख अनुमंडल कार्यालय को भेजा जा चुका है लेकिन अनुमंडल कार्यालय से सारे दस्तावेज गायब है. विधायक ने अनुमंडल पदाधिकारी से कहा कि इस मामले की खुद जांच करें ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि मिल सके.

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उत्तासारा पंचायत में बकरी व सूअर का वितरण किया गया. जिसमें गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो व मुखिया देवेंद्र नायक ने 20 यूनिट बकरी और 5 यूनिट सुअर का वितरण संयुक्त रूप से किया. प्रत्येक लाभुक को बकरी में चार मादा और एक नर दिया गया. जबकि सुअर के लाभुक को चार मादा और एक नर सूअर दिया गया.   मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनंत सागर ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत एसटी व एससी लाभुकों को 90 फीसदी अनुदान पर और सामान्य वर्ग के लिए 75 फीसदी अनुदान पर बकरी, सूअर  दिया जा रहा है. मौके पर दांन्तु मुखिया चंद्र शेखर नायक, समाजसेवी कपिलेश्वर महतो, विक्रम नायक, अकलेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.