झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे.एम्.रंगीला ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह लोकसभा इण्डिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने गोमिया प्रखंड के विभिन्न आदिवासी इलाकों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान पतकी, रांगामाटी सुअरमारवा , मिर्जापुर, कोडरमा, गागा ,अरजुआ,खैरा जारा,हीरू बॉम्बे, परसा बेड़ा,धमना, मरू दारू, बरद बेचुआ, कुश माजरा, ओसाम, काटम कुली एवं जाराडीह का दौरा किया।साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से मंगलवार को पेटरवार तेनूचौक में एन एच 23 बोकारो -रामगढ़ पथ को एक घंटे के लिए जाम कर दिया. नेतृत्व कर रहे आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि कल 15 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिरसा मुंडा जयंती सह झारखण्ड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु खूंटी पहुंच रहे हैं. झारखण्ड और आदिवासी हित में वे अनेकों घोषणा कर सकते हैं. हम आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से उनका स्वागत करते हैं, साथ ही मांग करते हैं कि लम्बे समय से जो हम प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड का मांग है, उसकी घोषणा करें. इसी मांग को लेकर हमारे आदिवासी सेंगेल अभियान के वीर योद्धा चंद्र मोहन मार्डी पेटरवार बोकारो जिला, कान्हू राम टुडू सोनवा प्रखंड पश्चिम सिंहभूम जिला, बिक्रम हेम्ब्रम और पृथ्वी मुर्मू बागबेड़ा थाना पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड, ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा यदि सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं किए जाने पर 15 नवंबर को 4 बजे आत्मदाह का घोषणा किया है. लेकिन प्रशासन के द्वारा इन नेताओं को 13 नवंबर को रात बारह बजे ही गिरफ्तार किया गया. हम आदिवासी सेंगेल अभियान इसका पुरजोर विरोध करते हैं  चूंकि प्रशासन के द्वारा सरना धर्म कोड की मांग को कमजोर करना और आन्दोलन को प्रभावित करना चाहते हैं. हम लोगों के द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर को सभी जिला/प्रखंड मुख्यालयों में बिरसा मुंडा एवं अन्य शहीदों के प्रतिमा के समक्ष दिन दस बजे पूर्वाहन  से एक बजे दोपहर बाद तक धरना दिया जाएगा. आज के चक्का जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से असम प्रदेश अध्यक्ष सोहन हेम्ब्रम, बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन, जोनल युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, रामगढ़ जिला अध्यक्ष भुनेश्वर हेम्ब्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष उलेश्वारी हेम्ब्रम जिला अध्यक्ष भुनेश्वर हेम्ब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिश्याम टुडू, हजारीबाग जिला अध्यक्ष बाहाराम हांसदा, राजकिशोर मुर्मू,रीझू मुर्मू,कोमल किस्कू, रामसुंदर बेसरा, संपत्ति टुडू, रामप्रसाद सोरेन, संजय टुडू, निखिल बास्के, धनीराम मरांडी, नेमचंद्र मरांडी, मंगेश्वर बेसरा,काली बेसरा,सोमरी बेसरा, बसमति टुडू, सुकुरमनी मुर्मू,राहुल हांसदा, विभा हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आदिवासी सेंगेल अभियान की एक बैठक रविवार को पेटरवार बाजार टांड़ स्थित प्रभात होटल के निकट की गयी. जिसकी अध्यक्षता मांझी परगना मंडवा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी ने की. बैठक को सम्बोधित करते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आज 5 नवंबर को लुगुबुरु घंटा बाड़ी बचाव आक्रोश रैली जो किया जा रहा है, वो लुगुबुरु घंटा बाड़ी को बचाने से ज्यादा जेएमएम पार्टी को बचाने की रैली है. हाइडल पावर प्लांट प्रोजेक्ट खोलना या पर्यटन स्थल बनाना राज्य सरकार की अनुमति के बिना नही हो सकता है. इसमें निश्चित रूप से जेएमएम पार्टी के हेमन्त सोरेन सरकार की सहमति है. इन्होंने कहा पारस नाथ मरांग बुरू के बाद अब लुगुबुरु की बारी है. जबकि आज जो आन्दोलन कर रहे हैं वे जेएमएम पार्टी और उसके बी टीम मांझी महल, आसेका, संताली राइटर एसोशिएशन, लुगुबुरु कमिटी, जाहेर सेवा ट्रस्ट आदि हैं. ये लोग कम्पनी को लाने वाले झारखंड के हेमन्त सोरेन सरकार के दोष को छुपाने और लोगों को दिग्भ्रमित के लिए कम्पनी और भारत सरकार का विरोध कर रहे हैं. जो आदिवासी समाज के लिए दुर्भाग्य की बात है. हम आदिवासी सेंगेल अभियान और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में मरांग बुरू, लुगुबुरु और आजोदिया बुरु सहित आदिवासियों के तमाम पहाड़ पर्वत को बचाने का अभियान चला रहे हैं.  बैठक में सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, बोकारो जोनल युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, संतोष सोरेन आदि लोग उपस्थित थे.

Transcript Unavailable.

आदिवासी सेंगेल अभियान की एक बैठक  पेटरवार बाजार टांड़ स्थित प्रभात होटल के परिसर में की गई. जिसकी अध्यक्षता सेंगेल झारखण्ड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा ने की. बैठक को संबोधित करते हुए सेंगेल मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी ने कहा कि बोकारो जिला अन्तर्गत गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित लुगु बुरु पहाड़ पर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के अनुशंसा के बाद भारत सरकार द्वारा हाइडिल पावर प्रोजेक्ट का निर्माण होना तय हुआ  है. सर्वे का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है. लुगु बुरु के तलहटी पर बसे क‌ई गांव के लोग हाइडिल पावर प्रोजेक्ट निर्माण का विरोध पहले ही कर चुके हैं. लुगु बुरु घंटाबाड़ी धोरोम गढ़ कमिटी के अध्यक्ष एवं ललपनिया के स्थानीय मुखिया बबली सोरेन, जेएमएम  के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष  लुदू मांझी व अन्य की ओर से  रांची राजभवन जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर लुगु बुरु के धार्मिक धरोहर बचाने का गुहार लगाया है.उस ज्ञापन के जवाब में झारखंड सरकार ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि आदिवासियोंं के लुगु बुरु धार्मिक धरोहर का ख्याल रखा जाएगा. लुगु बुरु में हाइडिल पावर प्रोजेक्ट निर्माण के विरोध में आगामी 5 नवंबर को जन आक्रोश महारैली का आयोजन किया गया है जो एक ढोंग मात्र है. इस दौरान बोकारो जोनल सेंगेल युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय टुडू, कसमार प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष विशेश्वर मुर्मू, मनोज हेम्ब्रम,पवन बास्के गजेन्द्र बास्के, सोनाराम मुर्मू आदि मौजूद थे.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांदो पंचायत स्थित दिशोम जाहेर गढ में दिशोम बाहा सरना समिति की ओर से एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के  अध्यक्ष राजेश मरांडी एवं संचालन जीतराम टुडू ने किया.  बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 नवंबर को प्रस्तावित लुगु बुरू बचाओ रंगाव रैली में दिशोम बाहा सरना समिति चांदो की ओर से हजारों की संख्या में भाग लेने जायेंगे. लुगु बुरू (पहाड़) केन्द्रीय संस्था डीवीसी के द्वारा हैडल पम्प स्टोरेज पावर प्लांट स्थापित करने का प्रस्तावित है. लुगु बुरू आदिवासी संताली समुदाय का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, प्राकृतिक सौंदर्य और वन संपदा से परिपूर्ण है. लुगु बुरू घंटाबाड़ी सरना धोरोम गढ़ विश्व स्तरीय सरना धार्मिक आस्था का प्रतीक है. यहां आदिवासियों का पवित्र महाधर्म स्थल का केंद्र लुगु बाबा गुफा स्थित है. यहां प्रत्येक अमावस्या एवं कार्तिक पूर्णिमा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. बैठक को मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि हर हाल में लुगु बुरू को बचाना है. लुगु बुरू घंटाबाड़ी सरना धोरोम गढ़ आदि काल से आदिवासियों का अस्तित्व जुड़ा हुआ है. पौराणिक कथाओं के अनुसार हजारों वर्ष पहले लुगु बुरू घंटाबाड़ी सरना धोरोम गढ़ के दोरबार चट्टानी में लुगु बाबा की अध्यक्षता में संताल आदिवासियों का संविधान, संस्कृति, धर्म, परंपरा, रीति-रिवाज, सभ्यता का निर्माण हुआ था. जो आज उसी परंपरा के साथ समाज चल रही है. अपना धर्म संस्कृति को अक्षुण्ण रखना है. किसी भी तरह का छेड़-छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर उमाचरण हेम्ब्रम, अजीत मुर्मू, निलेश किस्कू, विरेन्द्र मरांडी, दिनेश कुमार सोरेन, सुरेन्द्र कुमार हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.