झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि आईएएस अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि हेमंत सोरेन के सीएम पद की शपथ लेते ही सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि चंदनक्यारी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चंदनक्यारी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तृप्ति पांडेय के निर्देश में आयोजित शिविर में पहुँचे चिकित्सकों ने बारी-बारी से छात्राओं की जाँच की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी से नई दिल्ली में मिलकर उनके साथ झारखंड में लघु व सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने और झारखंड में ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने और रोजगार के अवसर पैदा करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को झारखंड में गंभीरता और कुशलता के साथ चलाने की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो जानकारी दे रहे हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरीडीह में तम्बाकु नशामुक्ति केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने रिबन काट शुभारंभ किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि नबादी प्रखंड की खरपिटो पंचायत के तहत अरगामो गांव के लिए स्वीकृत स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन के निर्माण के लिए जगह का चयन करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यह नौकरी उन लोगों के लिए है कर्मचारी चयन आयोग के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के 17727 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा।ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन निशुल्क है, इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-cgl-2024/ योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24/07/2024 है ।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला जानकारी दे रहे हैं कि डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से डीवीसी मवि में निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किए गया। लगभग तीन सौ छात्र छात्राओं की जांच की गई और छात्रों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नागेश्वर महतो ने बताया कि पेटरवार प्रखण्ड अन्तर्गत पतकी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतकी के 66 छात्र छात्राओं के बीच बुधवार को साइकिल का वितरण किया गया। कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त साइकिल का वितरण गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व पतकी मुखिया मुनकी देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर पूर्व मुखिया नारायण गंझु, समाज सेवी महेंद्र ठाकुर, संजय रजवार, भारत कुमार, सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएँ उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।