हरसिद्धि रमाकांत सिंह को गोली मारने के मामले में एक और गिरफ्तार पुलिस ने छापामारी कर हरसिद्धि बाजार से किया गिरफ्तार तीन माह पहले कंचे दुआ में देर शाम पूरा मकान सिंह को उनके दरवाजे पर मारी गई गोली पकड़े गए आरोपी का नाम राजेश सिंह है
अरे राजू मुरली मनोहर माधव मंदिर के संस्थापक धर्म सम्राट डॉक्टर उमेश त्रिपाठी का प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को मनाया गया जिसमें उनके पुत्र अत्याधुनिक गुरु पंडित कमलेश्वर त्रिपाठी एवं ज्योतिषाचार्य श्रीपति त्रिपाठी ने भगवान की विद्युत पूजन के बाद भक्तों के कल्याण भंडारों का आयोजन किया जिसमें विधि पंडित मदन मोहन शास्त्री पंडित रामेश्वर पांडे पंडित देवेंद्र मिश्रा पंडित आशीष मिश्रा अंकुश मिश्रा पंडित मुन्ना मिश्रा सहित अन्य पंडितों ने विभाजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया
पूर्वी चंपारण जिला के कई पंचायतों में चल रहे हैं मतदान आज जूतिया का पर्व होने के बाद भी महिलाओं में उत्साह देखने को मिला कि पंचायत में विकास हो जाए इसलिए महिलाओं ने लगातार ज्योति है मतदान केंद्र पर जाकर के वोट गिराने की काम कर रही है
मोतिहारी जिला के हर सीधी थाना क्षेत्र के हर सीधी विधानसभा क्षेत्र की सुरेंद्र शाह की नहर में डूबने से मौत हो गई है मौके पर कब एवं उन सबका से 12 घंटे के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया वही बताया जा रहा है कि सौदा करके 3 किलोमीटर दूर नवादा पुल के समीप पहुंच गया था वही हरसिद्धि थाना के द्वारा शव को बरामद कर केवल सदर हॉस्पिटल मोतिहारी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
मोतिहारी में बुधवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरें भी आ रही हैं. पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा प्रखंड में गांव के लोगों ने एक पुलिसकर्मी को घसीट-घसीटकर पीटा.घटना रुपोलिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में बने मतदान केंद्र (बूथ संख्या 48) पर घटी. यहां एक एएसआई ने एक फर्जी वोटर को मतदान से रोका था. इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एएसआई का कॉलर पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी. पुलिसकर्मी को लोगों ने घसीट-घसीटकर पीटा. मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. इसके बाद भीड़ को बल प्रयोग करते हुए तितर बितर किया गया. घटना की सूचना मिलने पर एसपी नवीन चंद्र झा समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. "एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई है. उन्हें हल्की चोट आई है. चिंता की कोई बात नहीं है. भीड़ को तितर बितर कर दिया गया है. अभी यहां मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है."- नवीन चंद्र झा, एसपी, पूर्वी चंपारण चुनाव के दौरान हिंसा की दूसरी घटना मधुबन प्रखंड में घटी. रुपणी पंचायत के बूथ संख्या 45, 46 और 47 के आसपास लोगों की भीड़ जमा थी. भीड़ हटाने के लिए गए पुलिसकर्मियों से लोग उलझ गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई. उपद्रव की सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे. उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा गया.एसपी नवीन चंद्र झा ने मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगाकर मतदान प्रभावित करने के आरोप में रुपणी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चंद्रिका राय पर केस दर्ज करने का आदेश दिया. एसपी के आदेश पर चंद्रिका राय के खिलाफ मधुबन थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.
फाइलेरिया मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - जिलाधिकारी ने डीईसी और अल्बेन्डाजोल की खुराक स्वयं ली - गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार एवं दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा नहीं खिलाएं मोतिहारी, 20 सितम्बर। सोमवार को जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत डीईसी और अल्बेन्डाजोल की खुराक उन्होंने स्वयं ली। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया से बचाव हेतु डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की खुराक आप अवश्य ले, ताकि फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से आप को बचाया जा सके । जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार एवं दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ये दवा नहीं खिलाएं। अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि 20 सितंबर 2021 से आपके घर में फाइलेरिया से बचाव की दवा पहुंचेगी। दवा जरूर खाएं। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में राज्य भर में 22 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए 20 सितंबर से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू होगा| अभियान के दौरान बच्चों व अन्य लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव को आशा कार्यकर्ताओं, केयर इंडिया, व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से उनके सामने दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले को 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 800 फाइलेरिया रोधी दवाएं प्राप्त हुई हैं । जिसे सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण दिया गया है।इस कार्यक्रम के लिए राज्यस्तर से कुल 4542 दवा खिलाने वाले एवं 530 पर्यवेक्षक आवंटित किए गए हैं. केयर इंडिया के डीपीओ मुकेश कुमार,पीसीआई के अभिषेक कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी ने बताया कि इस अभियान में डीईसी एवं अलबेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। अलबेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, डीपीएम ,डब्ल्यूएचओ,यूनिसेफ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , सीफार के प्रतिनिधि,आदि उपस्थित थे ।
पुरनहिया--प्रखंड के परसौनी गांव मे सोमवार को किसानों के बीच निःशुल्क कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया।कृषि विज्ञान केन्द्र के जिला समन्यवयक वकृषि वैज्ञानिक डा एसके राय द्वारा आयोजित कैंप मे फसलों को रोग व कीटनाशक से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं के वितरण एवं छिडकाव के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे धान के फसलों पर कीटों का बढवार होता रहता है, ऐसे वक्त मे किसानों को अपने फसल के बचाव के लिये सतर्क रहने की जरूरत है।मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा राजेन्द्र प्रसाद सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार के पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी से लालू पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी बचाओ,बेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता क्योंकि लोगों की यह मानसिकता है कि लड़कियों को तो सिर्फ घर ही संभालना है वो पढ़ कर भी चूल्हा चौका का ही काम करेगी। अतः लालू पासवान अभिभावकों को यह सन्देश देते हैं कि बेटियों को भी शिक्षा का अधिकार है उनके साथ भेदभाव ना करे और बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करें।
सुप्पी प्रखंड के मोहनी खुर्द में 151लोगों को लगा कोविड-19 का टीका
एचआईवी संक्रमितों के लिए भी कोविड का टीका है पूरा सुरक्षित
