सीतामढ़ी प्रखंड के सुप्पी प्रखंड के ढेंग बागमती नदी से शिव भक्तों ने जल भरकर बसबीटा सुखेश्वर धाम पहुंचे .हर साल की भांति इस साल कोरोना महामारी के वजह से नहीं लग पाई महा मेला इस स्थल पर लगभग लाखों लोगों को आना होता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

फसल सहायता योजना अन्तर्गत बीमा कराने की अंतिम तिधि३१-०७-२०२१है।इच्छुक किसान उक्त तिथि से पुर्व फसल बिमा जरुर करा ले।........... संजीव रंजन

135 बोतल नेपाली सोफी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार पुरनहिया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत मंगलवार को सहायक अवर निरीक्षक रंजीत यादव ने पिपरारी पुनर्वास गांव से रवि सहनी को उसके घर से 135 बोतल 300 एम् एल नेपाली शोपी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दुष्कर्म पीड़िता माता के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी पुरनहिया। मंगलवार को बसंत जगजीवन स्थिति बौधी देवी परिसर में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में बुधवार को उसकी माता रीमा देवी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता के माता का बयान है कि उनकी पुत्री घर से शौच करने के लिए निकली थी उसके घर वापसी में विलंब होने पर परिजनों में शंका उत्पन्न हुई और वह उस को ढूंढने निकल पड़े ढूंढने के क्रम में पीड़िता के बड़ी बहन देवी स्थल पर पहुंची उसने पीड़िता को कराहते चिल्लाते हुए पाया। जब वहां पहुंची तो बेहोशी की हालात में पड़ी हुई थी खून से लथपथ थे इसी बीच दुष्कर्म आरोपी निरंजन तिवारी को पीड़िता की बहन ने साइकिल से फरार होते हुए देखा। फरार होने के बाद गांव के लोगों ने पहुंचकर बच्ची को घर ले आया उसके बाद पुरनहिया थाना को सूचना दी गई पुलिस ने सबसे पहले आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तत्पश्चात पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए शिवहर भेज दिया गया। पीड़िता के मां का कहना है कि उसके साथ पुजारी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया था इस कारण उसकी हालत नाजुक हो गई है जिसमें पीड़िता का हालात नाजुक है।

फाइलेरिया मरीजों को दिया गया घरलू रोग प्रबंधन का प्रशिक्षण - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तरियानी में 50 से अधिक मरीजों को प्रशिक्षण के दौरान किट भी प्रदान किया गया शिवहर, 26 जुलाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तरियानी में हाथी पांव यानी फाइलेरिया की बीमारी से ग्रसित मरीजों को घरेलू रोग प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया के लगभग 50 मरीजों को प्रशिक्षण के उपरांत किट भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण दे रहे भीबीडीएस बृजकिशोर गुप्ता ने बताया कि सुबह व शाम फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को शरीर के अंगों को सामान्य  पानी से साबुन लगाकर नियमित साफ-सफाई करनी चाहिए। साथ ही साथ चिकित्सक द्वारा बताए गए व्यायाम विधि को अपनाने से सूजन नहीं बढ़ता। लगातार व्यायाम करने से सामान्य जीवन व्यतीत करने में सहायता मिलती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने फाइलेरिया रोगियों को किट में एक एंटीफंगल क्रीम, एक क्रेप बैंडेज, एक मेडिकेटेड साबुन, एक सफेद टावेल व एक-एक बाल्टी-मग दिया। डॉ संजय कुमार ने बताया कि तालाब व पानी जमा होने वाले स्थानों में पनपने वाले मच्छरों के कारण फाइलेरिया रोग फैलता है। इसलिए एक जगह पानी अधिक दिनों तक जमा नहीं होने दें। इस मौके पर केयर के बीएम दीपू श्रीवास्तव, एएनएम नूतन उपस्थित रहीं।  फाइलेरिया रोग मच्छरों द्वारा फैलता है- फाइलेरिया रोग मच्छरों द्वारा फैलता है, खासकर परजीवी क्यूलैक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर गंदगी वालों जगहों में सबसे अधिक पाया जाता है। जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रस्त व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है। फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के विषाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते हैं। लेकिन, ज्यादातर संक्रमण अज्ञात या मौन रहते हैं और लंबे समय बाद इनका पता चल पाता है। इसलिए इसकी रोकथाम बहुत ही आवश्यक है। फाइलेरिया के लक्षण- आमतौर पर फाइलेरिया के कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, लेकिन बुखार, बदन में खुजली और पुरुषों के जननांग और उसके आसपास दर्द व सूजन की समस्या दिखाई देता है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाथी पांव और हाइड्रोसिल में सूजन भी फाइलेरिया के लक्षण हैं। चूंकि इस बीमारी में हाथ और पैर हाथी के पांव जितने सूज जाते हैं, इसलिए इस बीमारी को हाथीपांव कहा जाता है। वैसे तो फाइलेरिया का संक्रमण बचपन में ही आ जाता है, लेकिन कई सालों तक इसके लक्षण नजर नहीं आते। फाइलेरिया न सिर्फ व्यक्ति को विकलांग बना देता है। बल्कि, इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। फाइलेरिया से बचने के लिए करें ये उपाय फाइलेरिया चूंकि मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए बेहतर है कि मच्छरों से बचाव किया जाए। इसके लिए घर के आसपास व अंदर साफ-सफाई रखें। पानी जमा न होने दें और समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रहें। सोते वक्त हाथों और पैरों पर व अन्य खुले भागों पर सरसों या नीम का तेल लगा लें। सोने के समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पीने के पानी को ढंक कर रखे। हाथ या पैर में कही चोट लगी हो या घाव हो तो फिर उसे साफ रखें। साबुन से धोएं और फिर पानी सुखाकर दवाई लगा लें।

सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के ससौला गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यसमिति का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की गई साथ ही संगठन के विस्तार के बारे में अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघारी में परिवार कल्याण पखवारा मेला का आयोजन किया गया। मेला का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विनय भूषण के द्वारा परिवार नियोजन के विभिन्न स्थाई एवं अस्थाई साधनों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही ओआरएस का घोल तैयार करने एवं डायरिया से बचाव के लिए भी मेला में उपस्थित महिलाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। इस दौरान प्रखंड प्रबंधक केयर इंडिया के प्रभात कुमार के द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन के साधन केवल परिवार को सीमित करने के लिए नहीं बल्कि महिलाओं ,बच्चों के स्वास्थ्य एवं प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर करने का तरीका है। मेला में उपस्थित ग्रामीणों को परिवार नियोजन के साधनों पर एक एक कर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं सरकार के द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि पर भी चर्चा की गई। मेला में उपस्थित लोगों से आह्वान किया गया कि

नदी में मौत होने के 1 साल बाद भी नहीं मिला परिजनों को सरकारी लाभ सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के मानियारी निवासी लालबाबू मिश्रा का निधन पिछले वर्ष बागमती नदी में अधिक पानी में जाने के कारण हो गया था उनके परिवारों को अभी तक सरकारी योजना के तरफ से ₹400000 नहीं मिले हैं वे इस राशि को लेकर अंचलाधिकारी में चक्कर काटने को विवश हैं

बिहार सरकार सड़क का अवरुद्ध व अतिक्रमण को ले किया गया आवेदन सीतामढ़ी बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाच्चोपट्टी नरहा पंचायत अंतर्गत महमदपुर वार्ड नंबर 6 में मुख्य सड़क मार्ग रत्नेश्वर मिश्रा के घर से होते हुए बोध नारायण मिश्रा के घर होते हुए तेज नारायण मिश्रा के घर तक जाने वाली सड़क मार्ग बिहार सरकार की 12 फीट है, जो दसकों से अतिक्रमण का शिकार होते हुए अब विपिन मिश्रा द्वारा झांझ से घेरकर आंगन बना लिया गया है । आपको बताते चलें कि इस सड़क में मनीफ नादान, समसुल नदाफ यूनुस नदाफ पिता मेदी नदाफ सहित कई लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है , जहां पैदल जाना भी अब बंद कर दिया गया है। ग्रामीण व आने जाने वाले लोगों द्वारा कहे जाने पर इन लोगों द्वारा विवाद किया जा रहा है आपको बताते चलें कि बोध नारायण मिश्रा द्वारा अपनी निजी जमीन से लग भग दो कट्टा जमीन सड़क के लिए दी गई है जिससे दर्जनों गाँव लाभ उठा रहे हैं । वही उनके घर से जाने वाली सड़क मार्ग जो पूर्व से बिहार सरकार की है उसे अमरुद कर दी गई है । डॉ केशव कुमार पिता बोध नारायण मिश्रा द्वारा कहा गया है अगर यह मार्ग जल्द से जल्द नहीं चालू कराया गया तो हम कोई भी कदम उठाने को विवस हो सकते हैं। थाना प्रभारी , अंचलाधिकारी व जिलाधिकारी से निवेदन की गई है कि जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लें। आपको बताते चलें कि पूर्व में भी इस पर कई बार आवेदन दी गई है जहां न कोई अधिकारी अभी तक संज्ञान ले पाए जिसके कारण स्वरूप अब रास्ता अवरुद्ध कर दी गई है । इससे पहले पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया , सरपंच से भी गुहार लगाई गई लेकिन उनकी कुछ भी न चल सकी , इस आवेदन में इस पर जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा निपटारेकी मांग की गई है।

घर के तीन सदस्यों का कोरोना जाँच स्वास्थ्य केंद्र पर करवाया था। जाँच के बाद अपना 2 मोबाइल नंबर भी लिखवाया था। लेकिन 23 दिन के बाद भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है और ना ही कोई मैसेज आया है अब तक। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।