पति पर मारपीट करने व जबरन गहने लूटने का लगाया महिला ने आरोप हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज हवेली की फिरदौस फातमा नाम की महिला ने अपने पति जोहर इमाम उर्फ रिंकू पर शादी के बाद मारपीट करने की धमकी देकर जान से मारने की बात आवेदन देकर गई है वहीं 12 लाख के जेवरात भी लूटने का आरोप लगा है एक महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मैं जफर रजा हैदरी की पुत्री हूं मेरी पहली शादी बस 2000 आठ में मुजफ्फरपुर में हुई थी आपसी मतभेद की वजह से सन 2015 में मेरा तलाक हो गया इस तलाक के मामले में मेरे घर के बगल का पड़ोसी मोहम्मद जौहरी मामू रिंकू नामक व्यक्ति के निवासी है जो मेरे तलाक कैसे मदद किया करता था मेरे चाचा का ड्राइवर पिता उसने तलाक के बाद गलत नहीं है पर हम कर लिया और शिवांश आर के कॉलोनी किराए के एक मकान में बंद कर मुझे मारता था और जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा उसने मेरे पिता की हत्या करने की धमकी देकर मुझसे शादी कर ली वहीं उन्होंने बताया कि शादी के बाद उसने मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया लूट और 12 लाख रुपये के गहने लूट लिया है

शिक्षक के बैग से 40 हजार नगद समेत कागजात उड़ाए हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान आंदर मुख्य मार्ग पर टेढ़ीघाट से बाइक सवार एक शिक्षक के बैग से चोरों ने 40 हजार नगद समेत अन्य ज़रूरी समान चुरा लिया। इस संबंध में शिक्षक ने थाने में आवेदन दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी प्रिंस अजय एमएच नगर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमूदपुर में प्रधानाध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद वो सीवान केनरा बैंक से पैसे निकासी के लिए गए और 40 हजार निकासी कर एक बैग में रखकर लौट रहे थे। उसी हैंड बैग में स्कूल का मुहर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड व विद्यालय से जुड़े कुछ ज़रूरी कागजात भी थे। सीवान आंदर मुख्य मार्ग से होकर लौटने के क्रम में टेढ़ीघाट में एक मिठाई दुकान के सामने सब्जी खरीदने के लिए अपनी पैशन प्रो गाड़ी रोकी और सब्जी खरीदने लगे। सब्जी खरीदने के बाद देखा तो बाइक में टंगा हैंड बैग गायब था। आसपास की खोजबीन और पूछताछ से निराश होकर शिक्षक प्रिंस अजय ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया है।

हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के अरंडा में शनिवार को दो ठगों द्वारा एक घर की महिलाओं से लगभग 4 लाख के ज्वेलरी को ठग कर बड़े ही आसानी से फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।मामला एमएच नगर थानाक्षेत्र के अरंडा निवासी आफताब आलम के घर का बताया जा रहा है।इस दौरान आफताब आलम ने बताया कि मेरे घर मे दो की संख्या में अज्ञात व्यक्ति आया और घर की महिलाओं को बोला कि हमलोग ज्वेलरी साफ करने वाले है आपलोग अपना अपना गहना लेकर आइए साफ करना है इतना महिलाओं द्वारा बोला गया कि पहले चांदी को साफ करके दिखाइए।अज्ञात व्यक्ति ने चांदी सफाई करके दिखाने के बाद बोला गया कि सोने का सारी ज्वेलरी लेकर आये इतने पर घर की महिलाओं ने सारा सोने का गहना लेकर आई और अज्ञात ठग द्वारा गहने को लेकर एक डिब्बा में रख दिया और बोला कि 10 मिंट के बाद डिब्बा खोलकर देखियेगा।दस मिनट से पहले डिब्बा खोलकर देखने पर सारा सोने का गहना लोहा हो जाएगा।ठगों द्वारा इस तरह के झांसे में आकर महिलाओं द्वारा 10 मिंट के बाद डब्बा खोलकर देखा तो डब्बे में से सारा सोने का गहना गायब था।डब्बा में सोने का गहना नही होने पर महिलाओं द्वारा रोने चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ा

हसनपुरा एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को सीओ प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर व पुअनि अखिलेश कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में भूमि सम्बन्धित मामले का निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया।जमीनी विवाद सम्बन्धित वाद का ऑन दी स्पॉट निपटारा किया गया।इस दौरान अंचलाधिकारी श्री कुमार ने बताया की भूमि सम्बन्धित मामलों का कुल 4 आवेदन प्राप्त हुआ।जिसमें एक आवेदन को शनिवारी दरबार मे वादी तथा प्रतिवादी की मौजूदगी में भूमि संबंधित मामले का निष्पादन किया गया।जबकि 3 मामला में दोनों पक्षो को अगले तिथि को वैध कागजात के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया।साथ ही बारिश होने के कारण फरियादियों की संख्या कम थी।मौके पर राजस्व कर्मचारी रामचंद्र यादव,सहायक सुदामा प्रसाद,दिलीप कुमार,कार्यपालक सहायक सतेंद्र पंडित,माइकल पीटर,अंचल गार्ड तथा फरियादी साजिद हुसैन,छोटे इकबाल,अश्वनी कुमार,राजकिशोर, जब्बार अली,राजेश कुमार आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में भाकपा माले के नेता शिवनाथ राम के उपर हुए जानलेवा हमला को लेकर पीड़ित ने गांव के चार लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। हालांकि इस हमले को पूर्व के विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वह दरौली बाजार से अपने घर जा रहा था तभी अमरपुर मल्लाह टोली के पास पहले से घात लगाए नन्दलाल चौधरी पिस्टल से जानलेवा हमला किया। जिसमें बाल बाल बच गए। जानलेवा हमला मामले में उन्होंने नंदलाल चौधरी, तथा हत्या की साजिश करने में काशीनाथ यादव, संजय यादव समेत अन्य को नामजद कर आवेदन दिया है। वहीं थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के दोन नहर से पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के दोन खुर्द निवासी रामू मांझी बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की दोन नहर पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। मिली सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान धंधेबाज के पास से 14 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए धंधेबाज पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

इसुआपुर थाना अंतर्गत डटरा पुरसौली गांव में शौच करने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृत महिला इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी राजपति देवी बताई गई है। महिला शौच के लिए खेत की तरफ गई जहां खेत में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई। इसके बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे उठाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाये, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में उसके परिवार वालों ने बताया कि वह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी, जहां खेत में टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

सिवान जिला में इस वर्ष बारिश के दगा देने से दरौली विधानसभा के किसान आफत में फंस गए हैं। बारिश नहीं होने से किसानों के धान की रोपनी नहीं हो रही है मानसून के धोखा देने से खेतों की मिट्टी की परत सूखने लगी है। मानसून की बेरुखी और बहुत कम बारिश होने से किसान धान की रोपाई कौन कहे पंप सेट के सहारे पानी चलाकर धान का बिचड़ा बचाने की में लगे हुए है। ऐसे में किसान सरकार से क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने का मांग कर रहे हैं।

सिवान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सीमेंट कारोबारी को 15 की संख्या में आए अपराधियों ने दिन दहाडे अपहरण कर लिया। पूरा घटना आंदर थाना क्षेत्र के तियाय पुल कि है। जहां शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे तीन स्कॉर्पियो से आए 15 की संख्या में अपराधियों ने पहले इनोवा कार को ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवाया। जिसके बाद कार का शीशा तोड़कर जबरन उसमे सवार सीमेंट कारोबारी को अपहरण कर लिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के केलहरूआ गांव में धान रोपनी के दौरान हिस्सेदारी को लेकर दो पाटीदारों में मारपीट हो गई। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तीनों घायलों को आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सिवान सदर अस्पताल कर दिया है। तीनों घायलों की पहचान केल्हरुआ गांव निवासी उपेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी चिंता देवी, तथा राम आशीष गुप्ता की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में की गई है। हालांकि इस संबंध में पीड़ितों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।